Dussehra 2021 Rituals: रावण दहन के बाद क्यों खाया जाता है पान का बीड़ा? जानें, दशहरा पर क्यों निभाई जाती है यह परंपरा 

Dussehra 2021: दशहरा के शुभ पर्व पर हिंदू धर्मावलंबी कई परंपराओं को निभाते हैं। इन्हीं में से एक है पान का बीड़ा खाने की परंपरा जिसे रावण दहन के बाद निभाया जाता है।

why do people eat paan on dussehra, know here, ritual of eating paan on dussehra
दशहरा पर क्यों खाया जाता है पान? (Pic- Istock) 
मुख्य बातें
  • विजय दशमी पर निभाई जाती हैं कई पौराणिक परंपराएं। 
  • रावण दहन के बाद पान का बीड़ा खाने की है परंपरा।
  • बुराई पर अच्छाई की जीत से जुड़ी है यह परंपरा।

Dussehra Rituals To Perform: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष विजय दशमी या दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। सनातन धर्म में विजय दशमी या दशहरा का पर्व बहुत विशेष माना गया है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का संहार किया था। वहीं, भगवान श्रीराम ने इसे दिन लंका पर विजय प्राप्त किया था। हिंदू संस्कृति में दशहरा पर कई परंपराएं निभाई जाती हैं। लोग इन परंपराओं को बढ़-चढ़कर निभाते हैं। इन्हीं में से एक है पान का बीड़ा खाने की परंपरा। रावण दहन के बाद पान के बेड़े को हनुमानजी को अर्पित किया जाता है उसके बाद लोग इसका सेवन करते हैं। यहां जानिए दशहरा पर यह परंपरा क्यों निभाई जाती है।

Dussehra 2021 Date, Puja Vidhi, Muhurat, Katha, Aarti, Timings : Check all updates

प्रेम और जीत का प्रतीक है पान

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक पान प्रेम और जीत का प्रतीक है। इसके साथ बीड़ा शब्द का अर्थ बुराई पर अच्छाई की जीत ही होता है। इसीलिए दशहरा पर रावण दहन के बाद पान खाया जाता है।

पान खाकर खुशियां मनाते हैं लोग

रावण दहन के बाद भगवान हनुमान को पान का बीड़ा चढ़ाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान को पान अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है। जिसके बाद लोग खुशियां मनाने के लिए इसे खाते हैं।

Ravan Dahan, Puja Vidhi, Muhurat, Timings 

स्वास्थ्य के लिए उत्तम है पान

दशहरा पर्व के बाद से मौसम में कुछ बदलाव आने लगते हैं। यह बदलाव मानव स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं क्योंकि इस पर्व के बाद से संक्रामक बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में पान का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है।

पाचन क्रिया के लिए प्रभावशाली है पान

जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें दशहरा पर पान का बीड़ा जरूर खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि 9 दिन तक उपवास करने से पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अच्छी पाचन क्रिया के लिए और खाने को जल्दी पचाने के लिए पान का सेवन करना लाभदायक है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर