Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022: 19 या 20 फरवरी- कब है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2022, देखें तिथि व मुहूर्त

Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022 Date, Time, Puja Muhurat (द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कब है 2022): फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत आता है। मान्यता है कि भगवान गणेश के इस स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना से कष्टों का निवारण होता है।

Dwijpriya Sankashtichaturthi 2022 date, Dwijpriya Sankashtichaturthi 2022 kab hai, Dwijpriya Sankashtichaturthi 2022 puja muhurat, phalgun Sankashtichaturthi 2022, phalgun Sankashtichaturthi 2022 date, phalgun krishna paksha chaturdashi 2022,
Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022 Date And Shubh Muhurat 
मुख्य बातें
  • भगवान गणेश सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माने जाते हैं।
  • द्विजप्रिय भगवान गणेश के चार सिर और चार भुजाएं हैं।
  • फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है।

Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी और अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहते हैं। वहीं फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी (Dwijpriya SankashtiChaturthi 2022 Date) कहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार विघ्नहर्ता द्विजप्रिय भगवान गणेश के चार सिर और चार भुजाएं हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश के इस स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और स्वस्थ जीवन के साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत ((Dwijpriya SankashtiChaturthi 2022 kab hai) बेहद खास माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी के नाम मात्र का स्मरण करने से मनुष्य के सभी दुख दूर होते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं साल 2022 में कब द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है र क्या है इसका महत्व।

Mahashivratri 2022 Date, Puja Muhurat: महाशिवरात्रि 2022 में कब है

Dwijpriya SankashtiChaturthi 2022 Date, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2022 कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस बार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 20 फरवरी 2022, रविवार को है। चतुर्थी तिथि 19 फरवरी 2022, शनिवार को रात 09 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 20 फरवरी की रात को 09 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन चंद्रोदय 09 बजकर 50 मिनट पर होगा।

वर्षों तक गंगाजल क्यों नहीं खराब होता? जानिए इसके कारण

Dwijpriya Sankashti Chaturthi 2022 Date And Shubh Muhurat, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2022 तिथि – 20 फरवरी 2022, रविवार
  • चतुर्थी तिथि आरंभ – 19 फरवरी 2022, शनिवार को रात्रि 09:59 से
  • चतुर्थी तिथि समापन – 20 फरवरी को रात्रि 09:05 तक
  • चंद्रोदय का समय – 09 बजकर 50 मिनट पर


Dwijpriya Sankashti Chaturthi Importance And Significance, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का महत्व

भगवान गणेश सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माने जाते हैं, विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद ही अन्य देवी देवताओं की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत कर विधिवत गौरी गणेश जी की पूजा अर्चना करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद अपने भक्तों पर सदैव बना रहता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लेकिन ध्यान रहे चंद्र दर्शन के बाद ही द्विजप्रिय संकष्टी व्रत संपूर्ण माना जाता है। इसलिए चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें और पूजन करें। ब्रह्म पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार स्वयं ब्रह्मा जी ने संकष्टी चतुर्थी के व्रत की महत्ता का उल्लेख किया है। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर