धन संकट से जूझ रहे हैं तो गणपति जी के ये उपाय आपके दिन बदल देंगे

Ganpati ji Upay : प्रथम पूजनीय और विघ्नहर्ता गणपति जी ज्ञान, बुद्धि के साथ धन प्रदान करने वाले भी हैं। यदि आप आर्थिक संकट से जूझ रहे तो बुधवार के दिन गणपति जी की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय जरूर करें।

Measures related to Ganapati ji to end money crisis, धन संकट दूर करने के गणपति जी से जुड़े उपाय
धन संकट से जूझ रहे हैं तो गणपति जी के ये उपाय आपके दिन बदल देंगे  
मुख्य बातें
  • गणपति जी को दूर्वा चढ़ाने भर से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है
  • गणपति जी को दूर्वा हमेशा मस्तक पर अर्पित करन चाहिए
  • गणपति जी को हरा मूंग चढ़ाने से बहुत से मुसीबत दूर हो जाती हैं

गणपति जी का विशेष दिन बुधवार माना गया है, इसलिए इस दिन इनकी विशेष पूजा के साथ उनसे जुड़े उपाय जरूर करने चाहिए। इससे उपाय के फलीभूत होने की संभावना ज्यादा होती है। यदि गणपति जी की पूजा मनुष्य विधिवत करें तो उसके जीवन से सारी समस्याओं और तनाव दूर हो जाते हैं। मानसिक अशांति के साथ धन और व्यापार से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गणपति जी के कुछ उपाय बहुत कारगर माने गए हैं। शत्रु और तंत्र शक्तियों से भी गणपति जी बचाते हैं, इसलिए घर में हमेशा सफेद गणपति जी को ही स्थापित करें। तो आइए, जानें गणपति जी के विशेष उपाय जो आपकी हर मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं।

गणपति जी के प्रभावकारी उपाय व बुधवार के टोटके

  1. मनसिक कष्ट और आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए बुधवार के दिन गणपति जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। दूर्वा गणपति जी के मस्तक पर रखना चाहिए। चरणों में दूर्वा कभी नहीं रखना चाहिए। दूर्वा  अर्पित करते हुए 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें। इसके बाद गणपति स्त्रोत का पाठ करें। कोशिश करें कि ये उपाय कम से कम 11 या 21 बुधवार लगातार करें।
  2. यदि घर पर विपदा पड़ी हो तो आपको बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा के बाद गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे आपके घर-परिवार पर आया संकट भी दर होगा और मन की मुराद भी पूरी हो जाएगी। हरा चारा गाय को खिलाने से घर में सुख शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी।
  3. यदि आपके संबंध अपने रिश्तेदारों या सहयोगियों से अच्छे नहीं, इससे आपके जीवन में परेशानियां आ रही तो बुधवार के दिन गणपति जी को हरी मूंग चढ़ाएं और फिर इसे जरूरत मंद को दान कर दें। ऐसा कम से कम 21 बुधवार करें।
  4. बुधवार के दिन सात साबुत कौडियों को एक मुट्ठी हरे खड़ा मूंग लें कर उसे नए हर कपड़े  में बांध कर गणपति मंदिर में चुपके से रख आएं। आप इसे मंदिर की सीढ़ियों पर रख दें और इसे करते हुए आपको कोई न देखें इसलिए इसे भोर होने से पहले कर दें। ये उपाय आपकी हर तरह की परेशानी को दूर कर देता है।
  5. यदि कोई ऐसा संकट है जिससे आप पार नहीं पा  रहे तो आपको एक खास उपाय बुधवार के दिन करना होगा। दो हांडी लें और दोनों हांडी में अलग-अलग सवा किलो हरी मूंग और सवा किलो नमक भर कर रख दें। इन दोनों हांडियों को आप रसोई में रख दें। कोशिश करें कि ये हांडी नजर से बची रहे। जब आपकी समस्या टल जाए तो आप इसे किसी को दान कर दें।
  6. यदि आप के ऊपर राहु का बुरा प्रभाव मिल रहा तो आप बुधवार की रात कच्चे नारियल का एक टुकड़ा खा कर सो जाएं। अगले दिन सुबह उठकर आप गणपति मंदिर में जाएं और उनकी पूजा कर दक्षिणा चढ़ाएं। इसके बाद विघ्नहर्ता गणेश स्‍त्रोत का भी पाठ कर लें।
  7. यदि आप किसी उपाय को लंबे समय तक न कर सकें तो हर बुधवार इस मंत्र का जाप जरूर करें।

       'गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।'

इस मंत्र में भगवान गणेश के बारह नामों का स्मरण किया जाता है। यदि आप इन नामों का जप मंदिर में बैठकर करें तो इसके फल ज्यादा उत्तम मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर