Ganga Dussehra 2022 Date: ज्येष्ठ माह में कब है गंगा दशहरा 2022, जानिए महत्व और स्नान का मुहूर्त

Ganga Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat (गंगा दशहरा कब है 2022): हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है, कि इसी दिन मां गंगा भगवान शिव के जटाओं से होती हुई धरती पर अवतरित हुई थी। जानें 2022 में गंगा दशहरा कब का है।

Ganga Dussehra 2022 Date, Significance and muhoort, Ganga Dussehra Date, Significance and shubh muhoort, Ganga Dussehra ka Date
गंगा दशहरा 2022 डेट, महत्व और शुभ मुहूर्त 
मुख्य बातें
  • . गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है
  • इस दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है
  • यहां आप गंगा दशहरा का डेट, मुहूर्त और महत्व जान सकते हैं

Ganga Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। यह हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन मां गंगा भागीरथ के कहने पर शिवजी की जटाओ से बहती हुई धरती पर अवतरित हुई थी। इस दिन भक्त मां गंगा के पवित्र नदी में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन दान पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है। यदि आप मां गंगा का आशीर्वाद पाने के लिए गंगा दशहरा करने की सोच रहे है, तो यहां आप इसका डेट, स्नान करने का मुहूर्त और महत्व जान सकते हैं।

Ganga Dussehra 2022 and Time in India

गंगा दशहरा इस पार शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाएगी। इस बार स्नान करने का शुभ मुहूर्त 9 जून को सुबह 8:21 से 10 जून को शाम 7:25 तक हैं। इस मुहूर्त में भक्त मां गंगा की पवित्र नदी में स्नान कर सकते है। आपको बता दें, इस बार इस समय हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग बन रहा है। शुभ मुहूर्त में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

गंगा दशहरा के दिन दान का महत्व

गंगा दशहरा के दिन भक्त प्रातः काल गंगा नदी में स्नान करके भगवान सूर्य को अर्घ्य देते है। इस दिन मां गंगा की विशेष आरती होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा नदी में डुबकी लगाने से जीवन में किए गए समस्त पाप धुल जाते है। गंगा दशहरा के दिन दान पूर्ण करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में गर्मी काफी बढ़ जाती है, इसलिए इस दिन गर्मी में इस्तेमाल होने वाली चीजों का दान किया जाता है। शास्त्र के अनुसार इस दिन 10 चीजों का दान करने से सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर