Guru Planet Transit 2022: 12 साल बाद बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Guru Planet Transit 2022: ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति का प्रिय राशि मीन है। आपको बता दें बृहस्पति के दूसरे राशि में प्रवेश करने से इसका असर ज्ञान, बुद्धि, संतान, शिक्षा, दान और पिता-पुत्र के संबंध पर भी पड़ता है।

Guru Planet Transit 2022 Date, Time, Muhurat, Guru Transit 2022 Date In Hindi
Guru Planet Transit 2022 (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • ज्योतिषियों के अनुसार वृहस्पति को प्रिय है मीन राशि।
  • वृहस्पति के मीन में प्रवेश करने से 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत।
  • जानें किन राशियों पर पड़ेगा राशि परिवर्तन का प्रभाव।

Guru Planet Transit 2022 Date, Time, Muhurat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति का दूसरे राशि में प्रवेश करने से ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा, संस्थान या पिता-पुत्र के संबंधो पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। चूंकि बृहस्पति 12 अप्रैल को ही मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस वजह से इन 3 राशियों पर उनका सीधा प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वह तीन राशि कौन-कौन सी हैं।

Also Read: Vastu Tips for Money: धन लाने वाले माने जाते हैं ये वास्तु उपाय, आजमा लिए तो आपके लिए भी खुल सकता है कुबेर का खजाना

बृहस्पति के राशि परिवर्तन से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

1.वृषभ राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि की किस्मत चमक सकती है। आपको बता दें बृहस्पति ने वृषभ राशि के 11 स्थान में गोचर किया है,जिसका मतलब धन लाभ माना जाता है। ऐसे समय में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपके आय के नए स्रोत बन सकते है। आपको व्यापार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इस समय में आप राज-सुख प्राप्त कर सकते है। कोई भी डील करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। इस राशि के जातक यदि आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। क्योंकि गुरु ग्रह आठवें स्थान के स्वामी है, इस वजह से जो लोग शोध से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शानदार रहेगा।

Also Read: Raksha Bandhan Sweet Recipes: रक्षाबंधन पर 15 मिनट में माइक्रोवेव में बनाएं मीठी सेवइयां, ये है आसान रेसिपी

2. मिथुन राशि 

गुरु बृहस्पति के मीन राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि की किस्मत बहुत जल्द चमक सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह मिथुन राशि के दसवें स्थान में है। यह नौकरी, कारोबार या कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इस समय आपको नए जॉब के ऑफर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग्य बनते नजर आ रहे है। इस समय आपका प्रमोशन या अच्छा इंक्रीमेंट हो सकता हैं। अगर आपने व्यापार करना शुरू किया है, तो आपको मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। जो व्यक्ति मार्केटिंग, फिल्म, शिक्षा या मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ होने वाला हैं। ऐसे लोग पन्ना रत्न धारण कर सकते है। यह रत्न आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

3. कर्क राशि 

चूंकि गुरु बृहस्पति मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, इस वजह से कर्क राशि वालों को कैरियर और व्यापार में अपार सफलता मिल सकती हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में नौवें स्थान पर है। यह स्थान भाग्य और विदेश यात्रा का भाव देखा जाता है। ऐसे समय में आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगं। आपके अटके हुए काम भी सही तरीके से पूरे हो सकते है। कारोबार के सिलसिले में आप कहीं छोटी-बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी हो सकती है। जो लोग व्यापार, खानपान, होटल या रेस्टोरेंट व्यापार जैसे कार्यों से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही लाभकारी माना जा रहा हैं। ऐसे लोग मून स्टोन या सुनहला रत्न पहन सकते हैं। यह रत्न आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर