Guru Transit 2021 : आज रात गुरु का कुंभ राश‍ि में प्रवेश, जानें गुरु राश‍ि पर‍िवर्तन अप्रैल 2021 का राश‍िफल

Guru Rashi Parivartan 2021 : 6 अप्रैल से गुरु अपनी राश‍ि बदलकर कुम्भ में प्रवेश कर रहे हैं। जानें इस गोचर का आपकी राश‍ि पर क्‍या असर होगा।

Guru Transit 2021, Guru Transit April 2021, गुरु राश‍ि पर‍िवर्तन अप्रैल 2021, गुरु राश‍ि पर‍िवर्तन 2021, गुरु राश‍ि बदल, गुरु राशि परिवर्तन अप्रैल २०२१
गुरु राश‍ि पर‍िवर्तन अप्रैल 2021 राश‍िफल  
मुख्य बातें
  • 6 अप्रैल से गुरु अपनी राश‍ि बदलकर कुम्भ में प्रवेश करेंगे
  • इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी रहता है
  • गुरु का कुम्भ राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए अच्‍छा है

गुरु 06 अप्रैल को  मकर से कुम्भ में प्रवेश कर 13 सितंबर तक कुम्भ राशि मे रहेंगे। 14 सितंबर से 19 नवम्बर तक वक्री होकर मकर में रहेंगे। 20 नवम्बर से कुम्भ में फिर गोचर करते हुए12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि मे रहेंगे। कुम्भ का स्वामीग्रह शनि है। गुरु ज्ञान व आध्यात्म हैं। जॉब व शिक्षा का कारक ग्रह है। गुरु का कुम्भ में होना बहुत ही शुभ है।

कुम्भ का स्वामीग्रह शनि न्याय का कारक ग्रह है। चैत्र का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। यह गोचर स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। इस समय दान अनन्त गुणा फलदायी है। गुरु का कुम्भ राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है।

गुरु राशि परिवर्तन अप्रैल २०२१ 

मेष- व्यवसाय में किसी नए  प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे।  हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। शिक्षा में सफलता मिलेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें।

वृष-  जॉब में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप व्यवसाय को और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। छात्रों के कॅरियर को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें। सफेद रंग शुभ है। 

मिथुन- कुम्भ में गुरु का गोचर बहुत ही शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ है।धन के लेन देन के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक गुरुवार को भोजन कराएं। 

कर्क- जॉब से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है।मकान या वाहन क्रय कर सकते हैं। जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करते रहें। 

सिंह-  गुरु का कुम्भ गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में सफलता का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को गाय को भोजन देते रहें। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। 

कन्या-  गुरु का यह परिवर्तन आपके लिए बहुत ही टर्निंग प्वाइंट है। जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण  व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। विष्णु जी की उपासना करते रहें।

तुला- यह समय जॉब के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। गुरु व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- गुरु गृह निर्माण सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी प्रगति है। पीला रंग शुभ है।              

धनु- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। हर गुरुवार अन्न दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

मकर- गुरु का कुम्भ गोचर जॉब व व्यवसाय में बहुत कार्य करेगा। जॉब में विशेष सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।हरा व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करते रहें।

कुम्भ- गुरु इस राशि मे उपस्थित होकर आपको खुशहाली देगें। छात्रों को करियर में आशातीत सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को गुरु के बीज मंत्र का जप करें व चने की दाल का दान करें।

मीन- व्यवसाय सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। शिक्षा में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। गुरु का यह गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को  कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर