guruvar ke upay : हर गुरुवार बस इतना सा कर लें काम, साईं की बरसने लगेगी कृपा

guruvar ke upay, kaise papayein sai kripa : साईं की कृपा का पात्र बनने के लिए गुरुवार के दिन मनुष्य यदि केवल 5 काम कर ले तो उसके जीवन की मुसीबतें आसानी से दूर हो जाएंगी।

Sai Kripa,साईं कृपा
Sai Kripa,साईं कृपा 
मुख्य बातें
  • साईं गरीबों की सेवा करने वाले से बेहद प्रसन्न रहते हैं
  • साईं की पूजा के बाद खिचड़ी का भोग भूखे लोगों में करना चाहिए
  • तुलसी या रुद्राक्ष की माला से साईं मंत्र का जाप करना चाहिए

साईं की पूजा बेहद आसान और सरल होती है। साईं अपने भक्तों से केवल प्रेम की आस रखते हैं। सच्चे मन और श्रद्धा के साथ साईं की पूजा करने वाले मनुष्य के जीवन की समस्याएं अपने आप ही खत्म होने लगती हैं। साईं पूजा का विशेष दिन गुरवार होता है और इस दिन उनके आशीर्वाद को पाने के लिए भक्तों को कुछ खास चीजें जरूर करनी चाहिए।

ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में आई मुसीबतें दूर होती हैं और मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानें कि साईं के विशेष भक्त बनने के लिए क्या करना चाहिए।

Sai Baba ki kripa ke liye guruvar ke upay : साईं की कृपा पाने के लिए गुरुवार को करें ये काम

  1. गुरुवार के दिन साईं पूजा का संकल्प लें और संभव हो तो व्रत भी रखें। गुरुवार के दिन पूजा के बाद साईं कथा पढ़ें और साईं के मंत्रों का जाप करें। शाम के समय साईं के आगे दीपक जला कर उनके भजन गाएं।
  2. गुरुवार के दिन साईं को पीले फूल, वस्त्र और भोग अर्पित करें। इसके बाद वस्त्र और भोग का प्रसाद गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से आपके दुख और दर्द दूर होंगे। साईं गरीबों की सेवा से बेहद प्रसन्न होते हैं।
  3. गुरुवार के दिन साईं बाबा को खिचड़ी का भोग लगा कर भूखे लोगों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
  4. किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए साईं के समक्ष् गुरुवार की शाम को 11 मुख वाला एक दीपक जलाएं और श्री साई चालीसा का पाठ 3 बार करें। इससे आपके हर रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
  5. साईं कृपा के लिए किसी एक मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। साईं की मंत्र जाप के लिए तुलसी या रुद्राक्ष की माला का ही प्रयोग करें।
  •  ॐ साईं राम।।
  • ॐ साईं गुरुवाय नम:।।
  • सबका मालिक एक है।।
  • ॐ साईं देवाय नम:।।
  • ॐ शिर्डी देवाय नम:।।
  •  ॐ समाधिदेवाय नम:।।
  •  ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:।।
  • ॐ मालिकाय नम:।।

 साईं की पूजा हमेशा शांत भाव से करें और उनके मंत्र का जाप मन में करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर