Guruvar Ke Upay: गुरुवार को विष्‍णु जी की पूजा करने से पहले करें ये छोटे-छोटे उपाय, मिलेगा मनचाहा फल 

आध्यात्म
Updated May 30, 2019 | 08:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Guruvar ke Upay: ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का आकार सभी ग्रहों से बड़ा है तो इसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है।

Guruvar ke Upay
Guruvar ke Upay 

गुरुवार के दिन लोग भगवार विष्‍णु को प्रसन्‍न करने के लिये कई जतन करते हैं। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। क्‍योंकि इसे भगवान विष्णु का पसंदीदा बताया जाता है। वहीं बहुत से लोग बृहस्पति देव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बुजुर्ग ब्राह्मण को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। 

ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का आकार सभी ग्रहों से बड़ा है तो इसे गुरु ग्रह भी कहा जाता है। इसे भगवान विष्‍णु की पूजा के दिन से भी जोड़ा जाता है। इस दिन इनकी पूजा और उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है। आपके जीवन में चाहे जितनी समस्‍या आ जाए, उसे गुरुवार के उपायों को आजमा कर दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कौन से उपायों को करने से जीवन के कष्‍ट दूर होते हैं। 

 गुरूवार के उपाय करने से दूर होंगे दुख-दर्द 

1. जिन लोगों की जिंदगी में बृहस्पति कि स्थिति खराब है, उन्‍हें गुरुवार के दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करना चाहिये। इस दिन अपने माथे पर तिलक भी लगाएं। 

2. इस दिन धार्मिक पुस्‍ताकों का दान करें। ऐसा करने से बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होता है और पढ़ाई लिखाई में आ रही परेशानियां भी देखते देखते दूर हो जाती हैं। 

3. गुरु के दोष को दूर करने के लिये बृहस्पतिवार को नहाने से पहले पानी में एक चुटकी हल्‍दी डाल कर स्नान करें। नहाते वक्त 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप' भी करें। 

4. इस दिन सभी को व्रत रखना चहिये और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करना चाहिये। वे लोग जिनके विवाह में रुकावट आ रही है उनके लिये यह उपाय अच्‍छा है। 

5. इस दिन ना तो किसी से उधार लेना चाहिये और न ही देना चाहिये। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

Hindi News के लिए बने रहें हमारे साथ और Sprituality News in Hindi के लिए आएं वेबसाइट के आध्‍यात्‍म सेक्‍शन पर 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर