Devshayani Ekadashi 2022 Wishes: देवशयनी एकादशी में भेजें शुभकामना संदेश, इन SMS से बनाएं दिन खास

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: देवशयनी एकादशी इस साल 10 जुलाई 2022 से शुरू होकर 11 जुलाई 2022 तक चलेगी। इस पर मौके पर आप अपने करीबियों को मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images
Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images 
मुख्य बातें
  • देवशयनी एकादशी सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ एकादशी होती है।
  • विष्णु भगवान चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति है होती है।

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2022) सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ एकादशी होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्री हरि विष्णु भगवान चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को स्वर्गलोक आते हैं। इन चार महीनों में शादी-विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 

साल 2022 में देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi Shubh Muhurat) 09 जुलाई 2022,शाम  04:39 मिनट से शुरू होकर 10 जुलाई 2022,दोपहर 02:13 बजे तक है।  इस बार 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। व्रत का पारण 11 जुलाई 2022, सुबह 05:15 बजे से 08:36 मिनट तक कर सकते हैं। इस दिन श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति है होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। इस मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं भेज सकते हैं।  

पढ़ें-  Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes Images, Status

Happy Devshayani Ekadashi 2022 Wishes

देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।
Happy Devshayani Ekadashi 2022

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

विष्णु जिसका नाम हो 
वैकुंठ जिनका धाम हो 
देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर
श्री हरि को शत-शत नमन
Happy Devshayani Ekadashi 2022

Also Read: साल 2022 में देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें इसकी तारीख,मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रीहरि विष्णु
आपके सभी पापों का करें नाश
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः
देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्री हरि की वीणा,
करें भगवान विष्णु की जय-जयकार
आषाढ़ी एकादशी पर करें उनका गुणगान
Happy Devshayani Ekadashi 2022

Also Read: देवशयनी एकादशी के दिन से विष्णु जी क्यों चले जाते हैं सोने? कौन संभालता है सृष्टि

हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं।

सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम।
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम।
Happy Devshayani Ekadashi 2022

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi Vrat Katha) में भगवान विष्णु पाताल लोक में आराम करते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल में चले जाने के बाद चार महीने की अवधि में सृष्टि का संचालन भगवान शिवजी और उनका परिवार करते हैं। इस शुभ दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलता है। वहीं, सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं। देवशयनी एकादशी के दिन पीला वस्त्र ही पहनें। भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर