Guru Parv 2020 Wishes: गुरु पर्व पर इन Quotes और Images के साथ दें शुभेच्छा, भेजें गुरु नानक देव का संदेश

Guru Parv 2020 wishes in Hindi: गुरु पर्व के मौके पर अपने परिजनों, दोस्तों या शुभचिंतकों को शुभकामनाएं देने के लिए यहां दिए गए मैसेज और तस्वीरों का इस्तेमाल करें।

Guru Parv wishes in Hindi and Images
गुरू पर्व शुभकामना संदेश 
मुख्य बातें
  • सिखों के पहले गुरु नानक देव की जयंती पर मनाया जाता है भव्य पर्व
  • गुरु पर्व पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश
  • इन कोट्स और फोटोज के साथ दें शुभेच्छा

Happy Guru Parv Images and Quotes in Hindi: सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव की जयंती का उत्सव सिख धर्म के अनुयायियों द्वारा गुरुपर्व के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। यह सिख समुदाय के लिए सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है जो हर साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन आता है। इस वर्ष, गुरुपर्व 30 नवंबर यानी सोमवार को मनाया जाएगा।

लगभग 551 साल पहले, इस दिन पहला सिख गुरु का जन्म राय भोई दी तलवंडी नामक गांव में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर के पास स्थित है। यह स्थान ननकाना साहिब के नाम से भी प्रसिद्ध है। गुरु नानक देव शांति और सद्भाव के उपदेशक थे और उनकी शिक्षाओं को पवित्र ग्रंथों में संरक्षित किया जाता है, जिन्हें गुरु ग्रंथ साहिब के नाम से जाना जाता है।

गुरू पर्व पर अक्सर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हुए दिन की शुरुआत करते हैं। अगर आप भी हिंदी में बधाई संदेश या तस्वीरें किसी को भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए मैसेज या फोटोज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Guru Parv in Hindi

  • गुरु नानक देव जी के सद्कर्म, हमें सदा दिखाएंगे राह, वाहे गुरु के ज्ञान से, सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे, गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मेरी गुरु नानक देव जी से कामना हे की,
    आपके सारे सपने पूरे हो और आपको एक सुखद जीवन मिले,
    गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें।

Happy Guru Parv images

  • खुशियां और आपका जनम जनम का साथ हो, हर किसी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो. जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी, तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।
  • राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए, वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह..!! हैप्पी गुरु नानक जयंती।

Happy Guru Parv quotes in hindi

राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह..!!
हैप्पी गुरु नानक जयंती…!!!

वाहेगुरु का आशीष सदा, मिले ऐसी कमाना है हमारी, गुरु की कृपा से आएगी, घर घर में खुशहाली।

Happy Guru Parv message

गुरु नानक देव जी के सद्कर्म
हमे सदा दिखाएंगे राह
वाहे गुरु के ज्ञान से
सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

सतगुरु सब दे काज संवारे, आप सब को प्रथम सिख गुरु, नानक देव जी के जनम दिवस की, हार्दिक बधाइयां...।

Guru Parv wishes in hindi

खालसा मेरा रूप है खास,
खालसे में ही करू निवास,
खालसा अकाल पुरख की फौज,
खालसा मेरा मित्र कहाए,
खालसा दे जन्म दिन दी सब को बधाई…।

Guru nanak Parv wishes

हो लख-लख बधाई आपको, गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको, ख़ुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा, दीए का बाती संग रिश्ता जैसा, हैप्पी गुरु नानक जयंती..।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर