Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या पर बन रहा 5 महायोग, पति की लंबी उम्र और शीघ्र विवाह का मिलेगा वरदान

आध्यात्म
Updated Jul 31, 2019 | 07:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

1 अगस्‍त को हरियाली अमावस्या है जिसमें पांच शुभ योग बन रहे हैं। यह महायोग लगभग 125 साल बाद बन रहा है। हरियाली अमावस्‍या के दिन लोगों को पेड़ पौधे लगाने चाहिये। ऐसा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं।

 Hariyali Amavasya
Hariyali Amavasya  
मुख्य बातें
  • 1 अगस्‍त को हरियाली अमावस्या है जिसमें पांच शुभ योग बन रहे हैं
  • यह महायोग लगभग 125 साल बाद बन रहा है
  • इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है

नई दिल्‍ली। Hariyali Amavasya: पंचांग के अनुसार अगस्‍त महीने की शुरुआत कई तीज त्‍यौहारों के साथ होने जा रही है। 1 अगस्‍त को हरियाली अमावस्या है जिसमें पांच शुभ योग बन रहे हैं। यह महायोग लगभग 125 साल बाद बन रहा है। इन पंच महायोग में पहला हरियाली अमावस्या का शुभ योग, दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग, तीसरा सिद्धि योग, चौथा अमृत सिद्धि योग, पांचवा गुरु पुष्यामृत योग रहेगा। 

इन योगों की यह खास बात है कि इनमें किया गया कोई भी पूजा पाठ करने से इंसान को सफलता की प्राप्‍ति होती है। इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। हरियाली अमावस्या पर कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं जिससे उन्‍हें मनचाहे वर की प्राप्‍ति हो सके। वहीं, सुहागिन महिलाओं का सुहाग हमेशा बना रहता है। इसी कारण से विवाहित स्त्री और अविवाहित कन्या दोनों व्रत रखकर मां पार्वती का पूजन करती हैं। 

हरियाली अमावस्या शुभ तिथि
अमावस्या तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजे से हो जाएगी, जो 1 अगस्त सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक जारी रहेगा।

हरियाली अमावस्या पर क्या करें

  • किसी नदी या तालाब की मछली को आटे की गोलियां बना कर खिलाएं। 
  • इस दिन हनुमान जी के मंदिर जाने से लाभ मिलता है। इस दिन उनकी पूजा कर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
  • शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से परिवार की दरिद्रता दूर होगी।
  • पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें।

हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का महत्व
हरियाली अमावस्‍या के दिन लोगों को पेड़ पौधे लगाने चाहिये। ऐसा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और लाभ की प्राप्ति भी होती है। दरअसल मान्यता है कि वृक्षों में देवी-देवताओं को वास होता है इसलिए इस दिन पौधा लगाना शुभ माना गया है।

अखंड सौभाग्य के लिये जरूर रखें आज व्रत 
इस माह में शिव शंकर और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसा करने से दोनों की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर