Hariyali Teej 2021 Upay: वर्ष 2021 की पावन हरियाली तीज पर करें ये 5 उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण 

Hariyali Teej 2021 Upay: श्रावण मास में पड़ने वाली हरियाली तीज बेहद शुभ मानी गई है। इस दिन विशेष उपाय करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Hariyali teej ke upay, hariyali teej ke totke, hariyali teej ke upay bataen, hariyali teej ke upay bataiye, hariyali teej ke upay totke, hariyali teej 2021, hariyali teej 2021 date,
हरियाली तीज के उपाय  
मुख्य बातें
  • सावन मास में पड़ने वाली हरियाली तीज मानी गई है अत्यंत कल्याणकारी, पति-पत्नि अवश्य करें इस दिन शिव-पार्वती की पूजा। 
  • इस वर्ष 11 अगस्त के दिन मनाया जाएगा हरियाली तीज का पर्व, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मां पार्वती को लगाएं खीर का भोग। 
  • हरियाली तीज पर किसी गरीब कन्या को खिलाएं भोजन, इस उपाय से मिलेगा अमोघ पुण्य लाभ। 

Hariyali Teej 2021 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में मनाए जाने वाले विशेष पर्वों में से यह एक है। यह पर्व शिव-पार्वती को समर्पित है। इस दिन शिव-पार्वती की उपासना से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि, हरियाली तीज पर कुछ उपाय करना लाभदायक है। वैवाहिक जीवन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन उपाय किए जाते हैं। अन्य लाभों के लिए भी लोग इस दिन कई उपाय करते हैं। 

Hariyali Teej Upay यहां जानें हरियाली तीज के लिए खास उपाय।

1. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 

हरियाली तीज पर मां पार्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाकर भक्तों को इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्यार का रस कभी कम नहीं होता है। 

2. सौभाग्य प्राप्ति के लिए उपाय

इस दिन पति-पत्नि साथ में शिवजी की पूजा सुबह-शाम करें। इसके साथ शंकर जी को लाल फूल चढ़ाएं। यह उपाय करने से जीवन खुशहाल रहता है तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

3. पति-पत्नि के बीच कलेश दूर करने के लिए उपाय 

अगर दांपत्य जीवन में पति-पत्नि के बीच कलेश रहता है तो इस दिन दोनों को दूध में केसर मिलाकर माता पार्वती का अभिषेक करना चाहिए। 

4. अमोघ पुण्य लाभ के लिए उपाय 

अमोघ पुण्य लाभ के लिए हरियाली तीज पर किसी गरीब कन्या को भोजन खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान सुख प्राप्त होता है। 

5. ससुराल में मान-सम्मान पाने के लिए उपाय 

हरियाली तीज की पूजा के बाद अपनी सास को हरियाली तीज की थाली भेंट करें। तथा उनका आशीर्वाद लें। सास को दी गई थाली में से कुछ चीजें सास से मांग लीजिए या चुपके से निकाल लीजिए। फिर इस सामान को माता पार्वती को अर्पित कर दीजिए। 


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर