Hariyali Teej 2022: तीज पर क्यों खास होता है हरा रंग, जानें हरियाली तीज के 5 हरे श्रृंगार का महत्व

Sawan Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करती हैं और व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग का विशेष महत्व होता है। तीज पर ये 5 हरे रंग का श्रृंगार शुभ माना जाता है।

Hariyali Teej 2022 Shringar
हरियाली तीज 2022 
मुख्य बातें
  • हरियाली तीज पर हरे रंग का श्रृंगार होता है शुभ
  • 31 जुलाई को सुहागिन महिलाएं रखेगी हरियाली तीज व्रत
  • पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती है हरियाली तीज व्रत

Hariyali Teej 2022 Green Shringar Importance: हरियाली तीज का व्रत हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज व्रत रविवार, 31 जुलाई 2022 को रखा जाएगा। सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य के वरदान की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। हरियाली तीज के नाम की तरह ही इस पर्व पर हरे रंग का महत्व खास माना गया है।

हरा रंग शुभता का प्रतीक होता है। हिंदू धर्म में भी हरे रंग को शुभ माना गया है। इसलिए हरियाली तीज पर सोहर श्रृंगार में पांच हरे श्रृंगार करना शुभ माना जाता है। जानते हैं हरियाली तीज पर 5 हरे श्रृंगार के महत्व के बारे में..

हरियाली तीज के 5 हरे श्रृंगार

Also Read: Sawan 1st Somvar 2022: 18 जुलाई को पड़ रहा है सावन का पहला सोमवार, जानें कैसे करें पूजा

हरे वस्त्र

हरियाली तीज पर महिलाएं पूजा में नए वस्त्र पहनती है। आप इस दिन लहंगा, साड़ी, सूट चाहे जैसा भी वस्त्र पहनें लेकिन इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

मेहंदी

सुहाग से जुड़े किसी भी कार्य के लिए मेहंगी को शुभ शगुन माना गया है। तीज, करवा चौथ और सावित्री व्रत जैसे मौके पर सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं।

बिंदी

सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में बिंदी अहम होती है। इस दिन हरे रंग की बिंदी से श्रृंगार करें।

हरी चूड़ियां

चूड़ियों के बिना सुहागिन महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। हरियाली तीज पर हरे रंग की चूड़ियां पहनी जाती है। इस दिन हरे रंग की चूड़ी पहनने से पति की उम्र लंबी और सेहतमंद होती है। सिर्फ हरियाली तीज ही नहीं बल्कि पूरे सावन माह हरे रंग की चूड़ी पहनना शुभ माना जाता है।

Also Read: Akhand jyoti: घर में अखंड ज्योति जलाने से बरसती है मां भगवती की कृपा, जानें अन्य धार्मिक कारण

झुमके

झुमकों से बिना चेहरे की रौनक फीकी लगती है। आप इस दिन हरे रंग का झुमका ड्रेस को मैच करते हुए पहन सकती हैं। झुमके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर