Hindu Vrat Calendar June 2020: जून 2020 में हैं गंगा दशहरा और न‍िर्जला एकादशी समेत ये प्रमुख व्रत त्‍योहार

आध्यात्म
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated May 28, 2020 | 23:04 IST

Hindu Vrat (Tyohar) Calendar List June 2020: जून में गंगा दशहरा (ganga dussehra), न‍िर्जला एकादशी (nirjala ekadashi) एकादशी जैसे महत्‍वपूर्ण व्रत आ रहे हैं। वहीं इसी माह में कबीर जयंती (kabir jayanti) भी है।

Hindu calendar 2020 list of vrats in june me kaun se vrat tyohar hai  ganga dussehra nirjala ekadashi kabir jayanti mithun sankranti
Hindu calendar June 2020 : जानें इस माह के प्रमुख व्रत व त्‍योहार   |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • जून माह की शुरुआत गंगा दशहरे के साथ हो रही है
  • ज्‍येष्‍ठ पूर्ण‍िमा पर कबीर जयंती भी है
  • 23 जून से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी है

ह‍िंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में कोई न कोई महत्‍वपूर्ण व्रत त्‍योहार आता है। जून माह 2020 में कई बड़े पर्व आ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत गंगा दशहरे से हो रही है जो गंगा नदी के पृथ्‍वी लोक पर अवतर‍ित होने का द‍िन है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को ये पर्व मनाया जाता है। वहीं 2 जून को न‍िर्जला एकादशी है ज‍िसकी मह‍िमा तमाम एकादश‍ियों में सर्वश्रेष्‍ठ मानी जाती है। इसके अलावा, 5 जून को पूर्णिमा वाले द‍िन कबीर जयंती भी मनाई जाएगी। 


यहां देखें June Vrat (Tyohar) List 2020

1 जून:  इस दिन गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसी दिन मां गायत्री प्रकटोत्सव और श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा भी है। 
2 जून: इस दिन निर्जला एकादशी है ज‍िसे भीमसेनी एकादशी व्रत भी कहा जाता है। 


3 जून: प्रदोष व्रत और बड़ा महादेव पूजन। 
5 जून: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा है और संत कबीर जयंती भी है। इस द‍िन वट पूर्ण‍िमा व्रत भी है। 
6 जून: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती है। 
8 जून: गणेश चतुर्थी व्रत। 
11 जून: आषाढ़ कृष्ण षष्ठी से प्रात: 5:43 से पंचक प्रारंभ। 
13 जून: शीतलाष्टमी। उधमसिंह दिवस। 
15 जून: सूर्य का राशि परिवर्तन होने से सूर्य मिथुन संक्रांति। 
16 जून: सौर आषाढ़ प्रारंभ। 
17 जून: योगिनी एकादशी व्रत। 
18 जून: प्रदोष व्रत। 
19 जून: शिव चतुर्दशी व्रत के साथ संत नामदेव पुण्य स्मरण दिवस। 
20 जून: श्राद्ध अमावस्या।
21 जून: सूर्य ग्रहण, हलहारिणी और विश्व योग दिवस। 
23 जून: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा। 


24 जून: विनायकी चतुर्थी व्रत। 
26 जून: स्कंध षष्ठी। 
27 जून: मां ताप्ती जयंती। 

तो आप अपने पास ये सभी महत्‍वपूर्ण तिथ‍ियां नोट कर लें और इनसे जुड़े लेखों और अध‍िक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर