Horoscope Today, 16 July 2022: आज धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा चंद्रमा, जानें किस राशि पर क्या रहेगा असर

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 July 2022: सावन मास के पहले शनिवार को चंद्रमा का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगा। जानें यह मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें यहां राशिफल विस्तार से।

aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2022, today rashifal, today rashifal in hindi, horoscope today in hindi
rashifal 16 july 2022 in hindi 

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 July 2022:  आज चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में है व कुम्भ राशि है। सूर्य मिथुन व शनि मकर में वक्री है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 16 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का धार्मिक प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

Numerology Today, 16 July 2022

वृष राशिफल

आज का दिन शुभ है। जॉब के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

 आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु व शनि के द्रव्यों नीले वस्त्र, तिल व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल

गुरु मीन व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। जॉब में रुका धन मिलेगा। विष्णु जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Panchang: आज 16 जुलाई 2022 का पंचांग

सिंह राशिफल

इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व मिथुन का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी पारिवारिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम तथा गुरु मीन में गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व मूंग का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य भाग्यभाव में, चन्द्रमा कुंभ व शनि राशि से चतुर्थ गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल हैं। गुरु शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन पोलिटिकल सफलता का है। मेष व सिंह राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज शनि द्वितीय, सूर्य मिथुन व चन्द्रमा तृतीय भाव में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।  

मकर राशिफल

 शनि एकादश व चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय हैं। धन के व्यय के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

गुरु इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। शुक्र व बुध शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

 इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में है। चतुर्थ सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर