Horoscope Today, 16 September 2022: कन्या संक्रांति से पहले कन्या राशि वालों के लिए ऐसा है दिन, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 September 2022: जानें 16 सितंबर यानी शुक्रवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। कन्या संक्रांति से पहले कैसा रहेगा कन्या राशि का हाल। देखें अपना पूरा राशिफल।

aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2022, today rashifal, today rashifal in hindi, horoscope today in hindi
rashifal 16 2022 in hindi 

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 September 2022: आज कृतिका नक्षत्र है।चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब अपनी राशि सिंह में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 16 September 2022 in Hindi

1मेष- चन्द्रमा द्वितीय, पंचम सूर्य व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2वृष- गुरु अष्टम संघर्षमय हैं। आज का दिन चतुर्थ सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। मंगल शुभ है व धन प्रदान  करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

3मिथुन- गुरु कर्म,चन्द्रमा व्यय व इस राशि से द्वितीय सूर्य शुभ लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

4कर्क- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

5सिंह- सूर्य का इस राशि में गोचर आज पॉलिटिक्स में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व वृक्षारोपण करें।

6कन्या- सिंह के सूर्य तथा वृष में चन्द्रमा प्रशासनिक जॉब व राजनीतिज्ञों के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व चन्द्रमा गोचर रुका धन दिलवा सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हरे वस्त्र का दान करें।

7तुला- जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाना लाभदायी रहेगा।

8वृश्चिक-सूर्य भाग्यभाव, चन्द्रमा सप्तम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

9धनु- आज गुरु मीन, चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व सूर्य अष्टम भाव में हैं। व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार संग यात्रा के भी संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।

10मकर-गुरु तृतीय,चन्द्रमा इसी राशि से पंचम व सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। मित्रों से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

11कुंभ- शनि मकर में वक्री है। छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

12मीन- आज खष्ठम सूर्य मंगलमय हैं। इस राशि में स्थित गुरु व तृतीय चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। गुरु व शुक्र जॉब में मंगल करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री किष्किंधा काण्ड का पाठ करें। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर