Horoscope Today, 24 August 2022: इन राशि के छात्रों के लिए उत्तम रहेगा बुधवार का दिन, देखें 24 अगस्त का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 August 2022: 24 अगस्त को पुनर्वसु नक्षत्र रहने वाला है। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। यहां देखें बुधवार का राशिफल।

aaj ka rashifal in hindi, horoscope 2022, today rashifal, today rashifal in hindi, horoscope today in hindi
Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 August 2022 

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 August 2022: आज पुनर्वसु नक्षत्र है। चन्द्रमा 06:55 am तक मिथुन राशि में तत्पश्चात अपनी राशि कर्क में रहेंगे। शनि आज मकर तथा सूर्य सिंह राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क, तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 24 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

06:55am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ, द्वादश गुरु व दशम शनि लाभ देंगे। आज आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल व चन्द्रमा वाहन क्रय करने के लिए शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन 06:55 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में दिवस को शुभ बनाएंगे। चन्द्रमा व गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त कर सकता है। इस राशि से तृतीय सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

06:55 am के बाद द्वादश चन्द्रमा जॉब में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन 06:55 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है। आज धार्मिक अनुष्ठान का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। भगवान शिव जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।गुड़ का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का द्वादश भाव मे गोचर आज आपको राजनीति में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल 

06:55am के बाद चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व शनि धन दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

तुला राशिफल

राजनीति में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

06:55 am के बाद चन्द्रमा नवम व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल व मसूर का जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज 06:55 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व सूर्य अपनी राशि सिंह में हैं। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शनि की साढ़े साती है। स्वास्थ्य में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सात अन्न का दान करें।

मकर राशिफल

06:55 am के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में व सूर्य अष्टम हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। संतों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व पीले फलों का दान करें।

कुंभ राशिफल

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जीवन में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से एकादश शनि, खष्ठम सूर्य व इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। 06:55 am के बाद पंचम चन्द्रमा से नवीन व्यावसायिक अनुबंध में सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर