इन 7 गलतियों से घर छोड़कर जा सकती हैं देवी लक्ष्मी, कभी न करें ये भूल

Mistakes that make Goddess Lakshmi angry: देवी लक्ष्मी की कृपा हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार कुछ गलतियों से नाराज हो कर देवी लक्ष्मी घर छोड़कर चली जाती हैं। इसलिए जान लें कि किन चीजों से देवी नाराज हो सकती हैं।

Mistakes that make Goddess Lakshmi angry, इन गलतियों से नाराज होती हैं देवी लक्ष्मी
Mistakes that make Goddess Lakshmi angry, इन गलतियों से नाराज होती हैं देवी लक्ष्मी 
मुख्य बातें
  • देवी लक्ष्मी महिलाओं के अपमान से होती हैं नाराज
  • कलह और झगड़े वाली जगह से चली जाती हैं देवी
  • घर के किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए

देवी लक्ष्मी धन और वैभव की नहीं सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी भी मानी गई हैं। देवी बहुत चंचल हैं, इसलिए वह कहीं एक जगह टिक कर नहीं रहती हैं। देवी को घर में रोके रखने के लिए मनुष्य को बहुत जतन करने होते हैं, लेकिन कई बार मनुष्य के गलतियों से देवी लक्ष्मी उसका घर छोड़ कर चली जाती हैं। ये गलतियां देवी लक्ष्मी को नाराज करती हैं। इसलिए जाने-अनजाने में भी 7 प्रकार की गलतियों से मनुष्य को हमेशा दूर रहना चाहिए। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में देवी का वास हो तो भूल कर भी इन गलतियों को  न करें।

ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं आप पर भारी, नाराज होंगी देवी लक्ष्मी

जूठे बरतन रात में रखना

घर में गंदगी देवी को पसंद नहीं। खास कर यदि आप रात के खाएं जूठे बरतन छोड़ देते हैं तो देवी को इससे बहुत गुस्सा आता है। रात के बरतन रात में ही धो लेने चाहिए, क्योंकि देवी ऐसे घरों में बिलकुल नहीं रहती हैं जिस घर में किचन में गंदगी हो और बरतन बिना धुले ही छोड़ दिए जाते हैं। इसलिए देवी को घर में रोके रखना है तो किचन में कभी जूठे बरतन न रखें।

उत्तर दिशा में कूड़ा-करकट रखना

उत्तर दिशा भगवान कुबेर और धन की देवी लक्ष्मी की मानी गई है, इसलिए इस स्थान को हमेशा खाली और हल्का रखना चाहिए। ऐसे स्थान पर कभी कूड़ा-करकट नहीं रखना चाहिए। ये स्थान मातृ स्थान भी कहा जाता है।  इस स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए। उत्तर दिशा में कभी भारी सामान न रखें और न ही इस स्थान पर बेकार की चीजों को रखे या स्टोर रूम बनाएं। इस स्थान को खाली रखना या कच्ची भूमि छोड़ना धन और समृद्धि कारक है।

चूल्हे पर गंदे बरतन

रसोई गैस या चूल्हे पर यदि गंदे या जूठे बरतन रखने की आदत है तो उसे तुरंत बदल दें। ये कार्य देवी को बेहद नाराज करता है। कई बार लोग चूल्हे पर चाय के बरतन, सब्जी की खाली कढ़ाही आदी रख कर छोड़ देते हैं। ये आदत घर में दरिद्रता का वास ले कर आती है। ऐसे घरों में देवी लक्ष्मी ताकती तक नहीं हैं। किचन घर का मंदिर के बाद का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा लगाना

घर में झाड़ू-पोंछा हमेशा सुबह के समय ही लगाना चाहिए। यदि समय न हो तो दोपहर में भी इस कार्य को किया जा सकता, लेकिन जो लोग सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा लगाते हैं उस पर देवी बहुत नाराज होती हैं। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोंछा लगाते हैं तो यह दुर्भाग्य का सूचक होता है। झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है और सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू लगाना वास्तुदोष का कारण बनता है। इसलिए घर की सुबह साफ-सफाई करना चाहिए।

एक हाथ से चंदन घिसना

पूजा-पाठ में यदि आप एक हाथ से चंदन घिसते हैं तो समझ लें की देवी लक्ष्मी आप पर कभी कृपा नहीं बरसाने वाली हैं। एक हाथ से चंदन घिसने से दरिद्रता का कारण बनता है और देवी ऐसे घरों में नहीं रहती हैं। धन की कमी से बचने के लिए हमेशा याद रखें कि चंदन घिसते समय एक हाथ कोहनी पर होना चाहिए। वहीं  चंदन घिसने के बाद सीधे भगवान को नहीं लगाना चाहिए। चंदन को पहले किसी पात्र में रख लें और फिर देवी-देवताओं को लगाना चाहिए।

सोने और उठने के नियमों की अवहेलना

शास्त्रों व पुराणों में सोने के लिए समय निर्धारित किया गया है। सूर्योदय से पहले जागना और रात्रि के समय सोना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कुछ लोग आलस्य के कारण सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोते रहते हैं, जो कि अनुचित है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। गोधूलि बेला का समय पूजा-पाठ के लिए उत्तम माना गया है, इस वक्त सोना या लेटना अशुभ माना जाता है।

गृह लक्ष्मी का अपमान

जिस घर में गृह लक्ष्मी यानी महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां देवी का वास हो ही नहीं सकता। देवी ऐसे घरों में बिलकुल नहीं रहती हैं, जहां महिलाओं का अपमान होता है या उन्हें मारा-पीटा जाता है। क्लेश और झगड़े वाले घरों से देवी उठकर दूर चली जाती हैं। देवी को प्रसन्न करने के लिए हमेशा महिलाओं का आद करें और बड़े-बुजुर्गों और गरीबों की सेवा करें।

तो देवी लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो आपको कम से कम ये आठ गलतियां करने से हमेशा बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर