गणेश जी की मूर्ति दूर करेगी घर के वास्‍तु दोष, जानें कहां कैसे लगाएं गणपति की प्रत‍िमा

वास्तु दोष होने की वजह से घर के लोग शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं से जूझते रहते हैं। गणपति की प्रतिमा स्‍थाप‍ित कर वास्‍तु के दोष दूर क‍िए जा सकते हैं।

How to remove vastu dosh, How to remove vastu dosh at home, vaastu dosh door karane ke 11 upaay,vaastu dosh door karane ke upaay in hindi,Remedies to remove Vastu defects in the house,वास्तु दोष दूर करने के उपाय, वास्तु दोष दूर करने के 11 उपाय, घर से वास्
गणेश जी की मूर्ति से सुधारें वास्‍तु दोष 
मुख्य बातें
  • माना जाता है क‍ि ब्रह्माजी ने वास्तुशास्त्र के नियमों की की थी रचना
  • वास्तु दोष को दूर करने के लिए भगवान श्री गणेश का पूजा बेहद शुभ मानी जाती है
  • भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर के मुख्य द्वार पर लगाने से वास्तु दोष दूर होता है

How to remove vastu dosh: घर के सभी सदस्य सुखी संपन्न रहें, ऐसा कौन नहीं चाहता। हर लोग अपने घर की खुशी के लिए तरह-तरह के टोटके आजमाते रहते हैं। लेकिन घर में यदि वास्तु दोष रहे, तो आप परेशानियों से मुक्ति नहीं पा सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की आराधना और उनसे जुड़े ये 10 उपाय इस तरह के दोषों को दूर करने में मदद करते हैं। आप ये उपाय यहां देख सकते हैं। 

गणपति जी से जुड़े  वास्तु दोष दूर करने के 10 उपाय

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग की गणेश जी की मूर्ति लगाने से वास्तु दोष दूर होता है

2. वास्तु के अनुसार सिंदूरी रंग के गणपति की पूजा आराधना करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है।

3. घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की पीठ मिलती हुई प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है।

4. वास्तु के अनुसार घर के जिस भाग पर वास्तु दोष का असर हो उस स्थान पर घी और सिंदूर के मिश्रण से दीवार पर स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में किसी जगह में वक्रतुंड की प्रतिमा यानी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। भगवान की प्रतिमा लगाते वक्त इनका मुंह दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण में ना रखें वरना इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

6. वास्तु के अनुसार जिस प्रतिमा में भगवान श्री गणेश के प्रिय भोग मोदक या लड्डू और चूहा हो वैसी प्रतिमा लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं

7.  घर में बैठे हुए गणेश जी और ऑफिस में खड़े गणेश जी के चित्र लगाने से वास्तु दोष दूर होता हैं

8.  घर के ब्रह्म स्थान में ईशान कोण या पूर्व दिशा में दुखहर्ता यानी भगवान श्री गणेश की मूर्ति अथवा चित्र लगाना बेहद शुभ होता है।

9. वास्तु के अनुसार गंदे जगहों पर भगवान श्री गणेश का प्रतिमा कभी ना लगाएं।

10. विघ्नहर्ता की मूर्ति लगाते वक्त उनके बाएं हाथ की ओर सूंड घूमी हुई हो इसका पूरा ध्यान रखें। ऐसी प्रतिमा घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर