Human Nature: वारों और तिथियों पर निर्भर करता है मनुष्य का स्वभाव, जानें किस स्वभाव के हैं आप

Birth Date and Day Affects Your Personality: हम सभी लोगों का जन्म इन सातों वारों में से किसी एक वार में ही हुआ होगा। वारों को शुभ-अशुभ के हिसाब से भी किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए भी अच्छा बुरा माना जाता है। लेकिन इसके अलावा ये वार और तिथि आपके स्वभाव के लिए भी जिम्मेदार हैं।

dates and day
human nature and birth day   |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है
  • सोमवार को जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान होता है
  • शुक्रवार को पैदा हुआ व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है

Birth Date and Day Affects Your Personality : ज्योतिषशास्त्र कहता हैं, वार का हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारा जन्म जिस वार में होता है उस वार के प्रभाव से हमारा व्यवहार और चरित्र भी प्रभावित होता है। आइये देखें कि किस वार में जन्म लेने पर व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है। सप्ताह के प्रत्येक वार का खास महत्व हिन्दू धर्म शास्त्रों में हमारी प्रथाओं में दिया हुआ है। वारों को शुभ-अशुभ के हिसाब से भी किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिए भी अच्छा बुरा माना जाता है। 

Also Read: Story Behind Crow Color: कभी सोचा है! आखिर कौए का रंग काला क्यों होता है, जानें इसके पीछे की कहानी 

रविवार को पैदा हुये लोग 

रविवार सप्ताह का प्रथम दिन होता है। इसे सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन जिस व्यक्ति का जन्म होता है वे व्यक्ति तेजस्वी, गर्वीले और पित्त प्रकृति के होते है। इनके स्वभाव में क्रोध और ओज भरा होता है। ये चतुर और गुणवान होते हैं। इस तिथि के मनुष्य उत्साही और दानी होते हैं। अगर संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाए तो उसमें पूरी ताकत लगा देते हैं। 

सोमवार को पैदा हुये लोग

सोमवार यानी सप्ताह का दूसरा दिन, इस वार को जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान होता है। इनकी प्रकृति यानी इनका स्वभाव शांत होता है। इनकी वाणी मधुर और मोहित करने वाली होती है। ये स्थिर स्वभाव वाले होते हैं। सुख हो या दु:ख सभी स्थिति में ये समान रहते हैं। धन के मामले में भी ये भाग्यशाली होते हैं। इन्हें सरकार व समाज से मान सम्मान मिलता है।

मंगलवार को पैदा हुये लोग 

मंगलवार को जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह व्यक्ति जटिल बुद्धि वाला होता है। ये किस भी बातको आसानी से नहीं मानते हैं। और सभी बातों में इन्हें कुछ न कुछ खोट दिखाई देता है। ये युद्ध प्रेमी और पराक्रमी होते हैं.। ये अपनी बातों पर कायम रहने वाले होते हैं। जरूरत पड़ने पर इस तिथि के लोग हिंसा पर भी उतर आते हैं। इनके स्वभाव की एक बड़ी विशेषता है कि ये अपने कुटुम्बों का पूरा ख्याल रखते हैं। 

Also Read: Vastu Tips: घर में भूलकर भी किए ये काम तो होगी धन हानि, जानें किन उपायों से होगी धनवर्षा- बढ़ेगी सुख शांंति

बुधवार को पैदा हुये लोग 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, बुधवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति मधुर वचन बोलने वाले होते हैं। इस तिथि के लोग पठन-पाठन में रूचि लेते हैं और ज्ञानी होते हैं। ये लेखन में रूचि लेते हैं और अधिकांशत: इसे अपनी जीवका बनाते हैं। ये अपने विषय के अच्छे जानकार होते हैं। इनके पास सम्पत्ति होती है परंतु ये धोखा देने में भी आगे होते हैं।

बृहस्पतिवार को पैदा हुये लोग

बृहस्पतिवार सप्ताह का पांचवा दिन होता है। इसे गुरूवार भी कहा जाता है। इस तिथि को जिनका जन्म होता है वे विद्या एवं धन से युक्त होता है। अर्थात ये ज्ञानी और धनवान होते हैं। ये विवेकशील होते हैं और शिक्षण को अपना पेशा बनाना पसंद करते हैं। ये लोगों के सम्मुख आदर और सम्मान के साथ प्रस्तुत होते हैं। ये सलाहकार भी उच्च स्तर के होते हैं। 

शुक्रवार को पैदा हुये लोग 

जिस व्यक्ति का जन्म शुक्रवार को होता है वह व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है। ये सांसारिक सुखों में लिप्त रहने वाले होते हैं। ये तर्क करने में निपुण और नैतिकता में बढ़-चढ़ कर होते हैं। ये धनवान और कामदेव के गुणों से प्रभावित रहते हैं। इनकी बुद्धि तीक्ष्ण होती है। ये ईश्वर की सत्ता में अंधविश्वास नहीं रखते हैं।

शनिवार को पैदा हुये लोग 

जिस व्यक्ति का जन्म शनिवार को होता है उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर होता है। ये पराक्रमी व परिश्रमी होते हैं। अगर इनके ऊपर दु:ख भी आये तो ये उसे भी सहना जानते हैं। ये न्यायी एवं गंभीर स्वभाव के होते हैं। सेवा करना इन्हें काफी पसंद होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्सन नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर