Indira Ekadashi 2022 Date, Puja Timings: कब है इंदिरा एकादशी 2022, जानें पूजा मुहूर्त

Indira Ekadashi Vrat 2022 Date, Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी व्रत का बहुत खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है, कि इस व्रत को करने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते है। जानें इंदिरा एकादशी 2022 की डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त।

Indira Ekadashi 2022 kab hai, Indira Ekadashi 2022 date, Indira Ekadashi 2022 date in india, when is Indira Ekadashi in 2022
Indira Ekadashi 2022 kab hai 
मुख्य बातें
  • मान्यता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से पितरों को मिलता है स्वर्ग में स्थान
  • 21 सितंबर 2022 को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत
  • एकादशी का व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है

Indira Ekadashi 2022 Date, Time, Puja Muhurat: पितृपक्ष में आने वाले एकादशी (इंदिरा एकादशी) का विशेष महत्व कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2022 Date in India) का व्रत करने से पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति इस व्रत को पूरी श्रद्धा से करें, तो उसे सुख-समृद्धि के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती हैं। इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2022 kab hai) का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यदि आप भी इस बार इस व्रत को रखने की सोच रहे है, तो यहां आप इसकी तारीख और शुभ मुहूर्त (Indira Ekadashi date and time 2022) जान सकते हैं।

when is Indira Ekadashi in 2022

हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की कृष्ण पक्ष मे पड़ने वाले एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते है। इस बार इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर 2022 को रखा जाएगा। आपको बता दें इस व्रत को करने से पितरों को यमलोक से मुक्ति मिलती है।

Indira Ekadashi 2022 puja muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 सितंबर 2022, मंगलवार को रात 9:26 से शुरू होकर 21 सितंबर 2022, बुधवार को 11:34 पर समाप्त हो जाएगी। चूकिं हिंदू धर्म में उदयतिथि के नियमानुसार ही सभी कार्य किए जाते है, इसलिए इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर को रखा जाएगा।  

पूजा का शुभ मुहूर्त- 21 सितंबर 2022, सुबह 06:09 से 09:11 तक

इस समय के अलावा भक्त भगवान विष्णु की पूजा सुबह 10:45 से 12:14 के बीच भी कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इंदिरा एकादशी के दिन शिव योग भी लग रहा है। बता दें यह योग सुबह 09:13 से आरंभ होगा।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर