Jaya Ekadashi 2022 Date: जया एकादशी 2022 में कब है, जानें शुभ पूजा मुहूर्त, पारण समय, महत्व की संपूर्ण जानकारी

Jaya Ekadashi 2022 Date, Time, Puja Muhurat (जया एकादशी कब है 2022): जया एकादशी माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आती है। मान्‍यता है क‍ि इसका महत्‍व भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं बताया था। देखें 2022 में कब रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत।

Jaya Ekadashi, Jaya Ekadashi 2022, Jaya Ekadashi, Jaya Ekadashi 2022, Jaya Ekadashi 2022 date, Jaya Ekadashi 2022 date and time, Jaya Ekadashi puja muhurat, Jaya Ekadashi 2022 date, Jaya Ekadashi kab hai, Jaya Ekadashi 2022 date
जया एकादशी 2022 कब है 
मुख्य बातें
  • जया एकादशी का व्रत अहम माना गया है
  • मान्‍यता है क‍ि इसका महत्‍व स्‍वयं भगवान श्री कृष्‍ण ने बताया था
  • जया एकादशी का व्रत माघ मास शुक्ल पक्ष में आता है

Jaya Ekadashi 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: जया एकादशी के व्रत की बड़ी मह‍िमा बताई जाती है। माघ माह (Magh Month 2022) के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं इस व्रत का महत्व बताते हुए कहते हैं कि जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति भूत पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। तथा श्रद्धापूर्वक एकादशी का व्रत करने से ब्रह्म हत्या जैसे महापाप से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा से उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ बताया है, इसे व्रतों का राजा भी कहा जाता है। 

Jaya Ekadashi 2022 Date, Puja Muhurat (जया एकादशी 2022 में कब है)

माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस बार जया एकादशी 12 फरवरी 2022, शनिवार को है। एकादशी तिथि 11 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 12 फरवरी को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 12:13 PM मिनट से 12:58 PM तक यानी 45 मिनट तक है।

Mahashivratri 2022 Date, Puja Muhurat: महाशिवरात्रि 2022 में कब है

Jaya Ekadashi 2022 Shubh Muhurat, Puja Timing And Paran, जया एकादशी 2022 शुभ मुहूर्त, पूजा समय और पारण समय

  • जया एकादशी – 12 फरवरी 2022, शनिवार
  • एकादशी तिथि प्रारंभ – 11 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 01:52 से
  • एकादशी तिथि समाप्त – 12 फरवरी को शायं 04:27 पर
  • शुभ मुहूर्त – 12 फरवरी, शनिवार 12:13 PM से
  • शुभ मुहूर्त समाप्त – 12 फरवरी, दोपहर 12:58 पर
  • पारण समय – 13 फरवरी, रविवार प्रात: 07:01 से 09:15 तक


February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार

Jaya Ekadashi importance and Significance, जया एकादशी का महत्व

जया एकादशी सभी एकादशी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ होती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस व्रत का महत्व बताते हुए पुण्यदायी बताया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धापूर्वक इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति मृत्यु के बाद भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। तथा दोपहर के समय विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और कष्टों का निवारण होता है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर