July 2021 Hindu calendar: जुलाई 2021 के व्रत और त्‍योहार; प्रदोष, अमावस्‍या, पूर्णिमा, एकादशी व्रत की डेट

july 2021 ke vrat festival: जुलाई के महीने में देवशयनी एकादशी पड़ती है जिसके बाद 4 महीने तक कोई शुभ काम करना वर्जित होता है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सनातन धर्म में बहुत विशेष माना जाता है।

July 2021, july 2021 calendar, july 2021 panchang, july 2021 vrat tyohar, july vrat tyohar 2021, vrat tyohar july 2021, july mahine me vrat aur tyohar, july 2021 important days, july 2021 important dates, जुलाई 2021 में व्रत और त्योहार
vrat tyohar july 2021 
मुख्य बातें
  • आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है वर्ष का सातवां महीना यानि जुलाई, देवों के लिए की जाती है विशेष पूजा।
  • शीतलाष्टमी से लेकर देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा तक, जुलाई 2021 में पड़ने वाले हैं कई प्रसिद्ध व्रत और त्योहार।
  • इस वर्ष आषाढ़ माह 25 जून से प्रारंभ हो रही है जो 24 जुलाई पर संपन्न होगी।

Vrat tyohar of july 2021: अंग्रेजी पंचांग / कैलेंडर के अनुसार, जुलाई का महीना वर्ष का सातवां महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई महीने के दौरान आषाढ़ माह होता है जिसकी शुरुआत 25 जून से हो चुकी है और यह 24 जुलाई तक रहेगा। जुलाई का महीना आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाए जाते हैं। श्रावण (सावन) महीना भी जुलाई में ही शुरू होगा।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, जुलाई 2021 में आषाढ़ माह में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार जैसे योगिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, देवशयनी एकादशी, आषाढ़ पूर्णिमा और संकष्टी चतुर्थ पड़ेंगे। इस वर्ष जुलाई के महीने में ही देवशयनी एकादशी पड़ने वाली है जिसके बाद करीब 4 महीनों तक कोई शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।

यहां जानें, इस वर्ष जुलाई के महीने में कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

July festivals 2021 India, July 2021 hindu calendar Auspicious days, जुलाई 2021 के व्रत त्‍योहार

05 जुलाई, सोमवार: योगिनी एकादशी
07 जुलाई, बुधवार: प्रदोष व्रत
08 जुलाई, गुरुवार: मासिक शिवरात्रि
09 जुलाई, शुक्रवार: हलहारिणी अमावस्या
 

11 जुलाई, रविवार: आषाढ़ शुक्ल पक्ष तथा गुप्त नवरात्रि प्रारंभ तिथि
12 जुलाई, सोमवार: जगन्नाथ रथ यात्रा
13 जुलाई, मंगलवार: विनायक चतुर्थी
15 जुलाई, गुरुवार: साई टेऊँराम जयंती

16 जुलाई, शुक्रवार: मां ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांत‍ि 
18 जुलाई, रविवार: गुप्त नवरात्रि पारण और भड़ली नवमी
19 जुलाई, सोमवार: आशा दशमी
20 जुलाई, मंगलवार: देवशयनी एकादशी

21 जुलाई, बुधवार: प्रदोष व्रत,‌‌ वामन द्वादशी, वासुदेव द्वादशी और ईद-उल जुहा (बकरीद)  
22 जुलाई, गुरुवार: विजया पार्वती व्रत और मंगला तेरस
23 जुलाई, शुक्रवार: आषाढ़ पूर्णिमा, चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक जयंती
24 जुलाई, शनिवार: गुरु पूर्णिमा
 

26 जुलाई, सोमवार: श्रावण मास का पहला सोमवार
27 जुलाई, मंगलवार: संकष्टी चतुर्थी, मंगला गौरी व्रत और अब्दुल कलाम पुण्यतिथि
28 जुलाई, बुधवार: मौना पंचमी और नाग मरुस्थले
30 जुलाई, शुक्रवार: शीतला सप्तमी व्रत
31 जुलाई, शनिवार: प्रेमचंद जयंती, धर्म सिंह शहीदी दिवस और मोहम्मद रफी पुण्यतिथि

बता दें, जुलाई 2021 से आषाढ़ के बाद श्रावण (सावन) महीने की शुरूआत भी 25 जुलाई से हो रही है जो अगस्त के महीने में 22 अगस्त तक रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर