July 2022 Vrat & Festival List: जुलाई से लग जाएगा सावन, देखें कब हैं देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, प्रदोष, शिवरात्रि के व्रत

July Vrat Tyohar & Festival List 2022, July Month 2022 Calendar: (Sawan start date, Devshayani Ekadashi, Hariyali Teej, Guru Purnima, Pradosh vrat, Kark Sankranti 2022 ): यहां आप जुलाई महीने 2022 में पड़ने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। देखें देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, गुरु पूर्णिमा, प्रदोष आदि व्रत कब आएंगे।

July hindu calendar 2022, July calendar 2022, July month festival 2022, July 2022 festival, July 2022 festival list, July 2022 festival date, July 2022  festival date in hindi, devshayani ekadashi date, haryali teej 2022 date
July 2022 vrat tyohar dates 
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में जुलाई का महीना बेहद पवित्र माना जाता है
  • इस महीने में जगन्नाथ यात्रा से लेकर गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े-बड़े पर्व मनाए जाते हैं
  • देखें जुलाई महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट

July Vrat Tyohar & Festival List 2022, July Month 2022 Calendar: जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद पवित्र और पावन माना जाता हैं। इस महीने में कई बड़े-बड़े त्योहार पड़ते हैं।  हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने में ना केवल जगन्नाथ रथयात्रा ही नहीं बल्कि जुलाई महीने में गुरु को समर्पित गुरु पूर्णिमा पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जुलाई का महीना बेहद अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि इस महीने में भोलेनाथ की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।  यदि आप जुलाई महीने में कौन से त्योहार कब आने वाले हैं, इनका पता लगाना चाहते हैं, तो यहां आप इसकी लिस्ट देख सकते हैं।

जुलाई 2022 का हिंदू व्रत त्योहार का कैलेंडर 

01 जुलाई 2022, दिन- शुक्रवार- जगन्नाथ रथ यात्रा 

03 जुलाई 2022  दिन- रविवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

05 जुलाई 2022  दिन- मंगलवार - स्कन्द षष्ठी व्रत

07 जुलाई 2022 दिन- गुरूवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत

10 जुलाई 2022, दिन- रविवार- देव शयनी एकादशी,आषाढ़ी एकादशी 

11 जुलाई 2022, दिन- सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल )

13 जुलाई 2022, दिन- बुधवार- गुरु पूर्णिमा व्रत ,आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 

14 जुलाई 2022, दिन- गुरुवार - सावन प्रारंभ

16 जुलाई 2022, दिन- शनिवार- संकष्टी चतुर्थी, कर्क संक्रांति 

24 जुलाई 2022, दिन- रविवार- कामिका एकादशी
 
25 जुलाई 2022, दिन- सोमवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
 
26 जुलाई 2022, दिन- मंगलवार- मासिक शिव रात्रि
 
28 जुलाई 2022, दिन- गुरुवार- श्रवण अमावस्या 

31 जुलाई 2022, दिन- रविवार- हरियाली तीज  


आपको बता दें जुलाई महीने में ही जगरनाथ यात्रा भी निकाली जाती है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है, कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार इसी महीने में अपनी मौसी गुंडिचा माता के मंदिर जाते हैं। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा भी बहुत ही फलदाई होती है। वहीं मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ी एकादशी से ही भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर