Kanya Sankranti 2021 date Rashifal: कन्‍या संक्रांत‍ि 2021 का राश‍िफल, जानें सूर्य के राश‍ि बदलने का प्रभाव

Kanya Sankranti 2021 Rashifal (कन्‍या संक्रांत‍ि 2021 का राश‍िफल ) : कन्‍या राश‍ि में 17 स‍ितंबर 2021 से सूर्य गोचर कर रहे हैं। जानें कन्‍या संक्रांत‍ि का आपकी राश‍ि पर प्रभाव।

kanya sankranti, kanya sankranti 2021, kanya sankranti 2021 date, kanya sankranti rashifal, kanya sankranti rashifal 2021, kanya sankranti 2021 rashifal, kanya sankranti date, kanya sankranti news, kanya sankranti in hindi, kanya sankranti kya hai
kanya sankranti rashifal 2021 
मुख्य बातें
  • 17 सितम्बर 2021 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं
  • सूर्य के इस गोचर को कन्‍या संक्रांत‍ि कहा जाता है
  • इस संक्रांत‍ि का प्रभाव सभी राश‍ियों पर होगा, यहां देखें पूरा राश‍िफल

Kanya Sankranti 2021 Rashifal: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य जिस दिन अग्रिम राशि मे प्रवेश करते हैं उसको उस राशि की संक्रांति कहते हैं।17 सितम्बर 2021 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। कन्या का स्वामीग्रह बुध है। सूर्य आत्मा हैं।पिता का कारक ग्रह है।सूर्य का कन्या राशि में होना बहुत ही शुभ है। कन्या का स्वामीग्रह बुध वाणी,प्रबंधन, आत्मबल व बुद्धि का कारक ग्रह है। कन्या संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करें तथा दान पुण्य करें। बुध के द्रव्यों पालक,मूंग व हरे वस्त्रों का दान अनन्त गुणा फलदायी है। 

सूर्य का कन्या राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए सफलता का समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है।कुछ राज्यों या केंद्र में मंत्रिमंडल का विस्तार भी संभावित है। इस महीने कुछ हिट फिल्में आएंगी।फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत शुभ नहीं है। बुध व सूर्य की युति बुधादित्य योग भी बनाता है।इस समय श्री गणेश जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

Kanya Sankranti 2021 Rashifal, कन्‍या संक्रांत‍ि 2021 का राश‍िफल 

मेष- व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। जॉब में लाभ व किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को  सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।प्रत्येक बुधवार को मूंग व पालक का दान करें।

वृष- बैंकिंग, रियल स्टेट व मीडिया से जुड़े लोग जॉब में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप जॉब को और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। समय की मांग को स्वीकार करें। धार्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक बुधवार को हरे वस्त्र का दान करें।नीला व हरा रंग शुभ है। 

मिथुन- सूर्य एक माह इसी राशि से चतुर्थ में रहेंगे। बुध व सूर्य मित्र हैं।मिथुन राशि के लोगों को इस संक्रांति का लाभ 30 दिन तक खूब मिलेगा। धन के लेन देन के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन मूंग का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक बुधवार को भोजन कराएं। 

कर्क- पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। सबसे सुंदर बात यह है कि इस समय आप जमीन या वाहन क्रय कर सकते हैं। बिजनेस में मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। बुध के द्रव्य उड़द व हरे वस्त्र  का दान करते रहें। 

सिंह- व्यवसाय में थोड़े तनाव का समय है। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। आप के लिए एक बहुत अच्छी बात यह रहेगी कि इन तीस दिनों में आपके कई रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अन्न दान करते रहें।

कन्या- सूर्य 17 सितम्बर के बाद एक माह इसी राशि में रहेंगे।कन्या संक्रांति आपके लिए बहुत ही शुभ है। व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय आप इस समय लेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें।

तुला- सूर्य द्वादश रहेंगे।यह समय व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य जॉब में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें।

वृश्चिक- व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य एकादश होकर लाभ देंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष रह सकता है। धन का आगमन होगा। शिक्षा में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सुधार है। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को गाय को पालक खिलााएं।   

धनु- सूर्य का दशम गोचर कर्म योगी बनााएगा। व्यवसाय में लाभ है। छात्र प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। सूर्य उपासना करते  करते रहें। बुध के बीज मंत्र को जपते रहें। हरे वस्त्रों का दान करें।               

मकर- सूर्य का नवम गोचर भाग्य वृद्धि कारक है। यह गोचर जॉब में बहुत सकारात्मक कार्य करेगा व प्रमोशन में विशेष सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को मूंग का दान करते रहें।

कुम्भ- सूर्य अष्टम है। बिजनेस में आशातीत सफलता मिलेगी। जॉब में रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को बुध के बीज मंत्र का जप करें व पालक का दान करें।

मीन- सूर्य का सप्तम गोचर लाभ देगा। गृह निर्माण सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। जॉब में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का कन्या राशि में यह परिवर्तन जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जप करें।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर