Karwa Chauth Upay: करवा चौथ के दिन इन 5 में से कर लें कोई भी उपाय, पति-पत्‍नी के संबंध मजबूत बनने के साथ घर आएगी खुशहाली

karwa chauth vrat ke upay: करवा चौथ का दिन पति पत्‍नी के रिश्‍ते को समर्पित होता है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती से अपने सुहाग की रक्षा और उनकी तरक्‍की के लिए प्रार्थना करती हैं।

Karwa Chauth 2021, Karwa Chauth 2021 date
Karwa Chauth Ke Upay (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • करवा चौथ के दिन गणेश जी के पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन एवं पूजा से पूर्ण होता है।
  • करवाा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं।

karwa chauth upay for better marital life: करवा चौथ की पूजा हर साल कृष्ण चतुर्थी को की जाती है। इस दिन शिव पार्वती, गणेश, कार्तिकेय एवं माता करवा की पूजा की जाती है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्‍य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस बार यह पर्व 24 अक्‍टूबर यानि आज मनाया जा रहा है। यदि इस दिन पूजन के अलावा कुछ खास उपाय किए जाए तो पति पत्‍नी के संबंध और मजबूत हो सकते हैं। साथ ही इससे घर में खुशहाली भी आएगी।  

  1. अगर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है या मनमुटाव होता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए करवाचौथ के दिन झाडू की दो सींकों को उलटे और सीधे क्रम में रखें। अब इन्हें नीले धागे से बांधकर घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही कटुता खत्‍म होगी और संबंध मधुर बनेंगे। 
  2. सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवाचौथ पर पान के पत्ते में सिंदूर रखकर गणेश जी को चढ़ाएं। इस दौरान ओम ऋधि सिद्धि विनायकाय नम: मंत्र का जाप करें। अब इस सिंदूर को सुरक्षित रखकर रोजाना नहाने के बाद इससे अपनी मांग भरें। 
  3. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करवाचौथ के समय देवी दुर्गा को पीले व लाल वस्त्र पहनाएं। अब ओम उमामहेश्वराभ्याम नम: मंत्र का जाप करें। मंत्रोचारण के साथ देवी मां को चढ़ाएं गए वस्त्र में गांठ लगा दें। अब करवाचौथ के अगले दिन वो वस्त्र कहीं सुरक्षित स्थान पर रख दें। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आएगी।
  4. अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध बेहतर करना चाहते हैं तो करवा चौथ के दिन महिलाओं को गणेश जी को गुड़ चढ़ाना चाहिए। इससे उनके दाम्पत्य जीवन में मिठास घुलेगी। साथ ही इससे पति अपनी पत्‍नी से अधिक प्रेम करेगा। 
  5. अगर आप अपने पति को नौकरी व बिजनेस में सफलता पाना देखना चाहती हैं तो करवाचौथ के दिन साबुत हल्दी की पांच गांठें ओम श्री गणधिपतये नम: मंत्र के जाप के साथ अर्पण करें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। 

डिस्‍क्‍लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी धार्मिक मान्‍यताओं, लेखों, ज्‍योतिषाचार्यों के उपाय आदि पर आधारित है। हमारा मकसद आपको महज जानकारी उपलब्‍ध कराना है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि टाइम्‍स नाउ हिंदी नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर