Dream Vastu Tips: सपने में इस तरह से देखते हैं मोर तो समझ लीजिए खुलने वाला है भाग्य

Sapne Mei Mor Dekhna: सपने हर कोई देखता है। सपने अच्छे व बुरे कई तरह के होते हैं। यह सपने व्यक्ति को कोई न कोई संकेत देते हैं। कुछ लोग सपने में मोर देखते हैं। सपने शास्त्र के मुताबिक सपने में मोर देखना शुभ माना जाता है।

vastu tips
dream tips  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्वप्न शास्त्र में सपने का विशेष महत्व बताया गया है
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने शुभ और अशुभ होने का संकेत देते हैं
  • बुरे सपने भविष्य के लिए हमें सचेत करते हैं जबकि अच्छे सपने खुशखबरी लाती है

Peacock Dream Prediction: सपने आना सामान्य बात है। सपने हर किसी को आते हैं। सपने कई बार अच्छे व बुरे होते हैं, लेकिन इन सपनों का व्यक्ति के जीवन से कोई न कोई कनेक्शन जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र में सपने का विशेष महत्व बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने शुभ और अशुभ होने का संकेत देते हैं। बुरे सपने भविष्य के लिए हमें सचेत करते हैं जबकि अच्छे सपने खुशखबरी लाती है। स्वप्न शास्त्र में सपनों को भविष्य कहा जाता है। सपने में व्यक्ति जो भी देखता है उसका अर्थ कुछ न कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। ऐसे ही कुछ लोग सपने में मोर देखते हैं। आइए जानते हैं सपने शास्त्र के अनुसार सपने में मोर देखने का क्या मतलब होता है।

Also Read- Sri Suktam Path: धन-धान्य से भरा रहेगा आपका आशियाना, हर शाम करें इस श्री सूक्त का पाठ

सफेद मोर देखना होता है शुभ

सपने में सफेद रंग का मोर देखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर व्यक्ति ने सपने में मोर देखा है तो वह बहुत जल्द अमीर होने वाला है। मां लक्ष्मी धन धान्य के साथ व्यक्ति के घर में प्रवेश करने वाली है। सपने में सफेद मोर देखने का मतलब है अचानक कहीं से धन का लाभ होने वाला है।

मोर व मोरनी देखना भी है शुभ संकेत

वहीं अगर सपने में मोर और मोरनी एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो यहां भी अच्छा संकेत है। यह दांपत्य जीवन के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। इससे पति पत्नी के बीच में और अधिक प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में मजबूत होता है।

Also Read- Vastu Tips For Marriage: वैवाहिक जीवन में आए दिन होती है कलह तो वास्तु के इन नियमों का करें पालन

इस तरह का मोर देखना होता है अशुभ

वहीं अगर सपने में काला मोर या बैठता हुआ मोर देखते हैं तो यह सपना अशुभ होने का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ होता है कि व्यक्ति के प्रति जल्द ही कोई गलत अफवाह फैलने वाली है, इसलिए सावधान हो जाना चाहिए और किसी के सामने भी अपनी बात कहने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर