Janmashtami 2022 Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की भजन लिरिक्स

Krishna Janmashtami 2022 Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki Lyrics in Hindi (हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की भजन लिरिक्स): प भी भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह और शाम प्रभु की ये खास आरती जरूर गाएं।

Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki
Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki 

Krishna Janmashtami 2022 Haathi Ghoda Pal Ki Jai Kanhaiya Lal Ki Lyrics in Hindi: आज भारत में लोग बड़ी धूमधाम और भक्ति भावना के साथ जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन माता देवकी अपने भाई कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण को जन्म दी थी। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि इस दिन यदि भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करें, तो प्रभु उसकी हर मुराद अवश्य पूर्ण करते हैं। क्या आप भी भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते है? अगर हां, तो आज के दिन सुबह और शाम प्रभु की ये खास आरती जरूर गाए।

 जन्माष्टमी स्पेशल आरती  'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की'

 हे आनद उमंग भयो जय हो नन्द लाल की।
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की
हे ब्रज में आंनद भयो जय यशोदा लाल की
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की
हे आनद उमंग भयो जय हो नन्द लाल की
गोकुल घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।।

जय हो नन्द लाल की जय यशोदा लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
जय हो नन्द लाल की जय यशोदा लाल की
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
हे आनद उमंग भयो जय हो नन्द लाल की
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की।।

Also Read: छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल भजन लिरिक्स

कोटि भ्रह्मांड के अधिपति लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
हो कोटि भ्रह्मांड के अधिपति लाल की
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
हे गौहे चराने आये जय हो पशुपाल की
गोकुल घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
गौहे चराने आये जय हो पशुपाल की
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की।।

Also Read: कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना भजन लिरिक्स

आनद से बोलो सब जय हो ब्रज लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
हे जय हो ब्रज लाल की पावन पति पाल की
गोकुल घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
हे जय हो ब्रज लाल की पावन पति पाल की
गोकुल घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
कोटि भ्रह्मांड के अधिपति लाल की
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की
गौहे चराने आये जय हो पशुपाल की
नन्द घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की।।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर