Janmashtami 2022 ISKCON Vrindavan Live Darshan: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण बलराम मंदिर के लाइव दर्शन, देखें मंगल आरती 

Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti Today, ISKCON Vrindavan Mandir Live Darshan: इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त के साथ 19 अगस्त को भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन वृंदावन मंदिर में भव्य आयोजन किया जाता है। इस दिन भक्त जन्माष्टमी आयोजन का लाइव दर्शन कर सकते हैं। 

Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti
ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti 
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 18 और 19 अगस्त को मनाई जा रही है जन्माष्टमी।
  • वृंदावन के इस्कॉन टेंपल में जन्माष्टमी पर होती है भव्य पूजा।
  • भक्त लाइव दर्शन के माध्यम से देख सकते हैं पूरा कार्यक्रम।

Krishna Janmashtami 2022 ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti: वर्ष 2022 में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022)18 और 19 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाई गया (Krishna Janmashtami 2022 Date)। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ‌भारत के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिरों में भी मुख्य और भव्य आयोजन किया गया। ऐसे में अब लोग घर बैठे इस्कॉन मंदिर वृंदावन (ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan) में होने वाली कृष्ण पूजा का दर्शन कर सकते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस्कॉन मंदिर वृंदावन (ISKCON Temple Vrindavan) जिसे श्री कृष्ण बलराम मंदिर भी कहा जाता है, पर आरती, अभिषेक, झूलन सेवा, लड्डू नैवेद्य सेवा और गौ पूजन जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन महा अभिषेक और अर्धरात्रि आरती के लिए ऑनलाइन स्पेशल इवेंट भी आयोजित किया जाता है। आप इस्कॉन वृंदावन द्वारा आयोजित जन्माष्टमी 2022 का महोत्सव यहां देख सकते हैं (ISKCON Temple Vrindavan Live Darshan & Aarti)

Janmashtami 2022 Invitation

श्री कृष्ण बलराम मंदिर भगवान श्री कृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण के प्रमुख मंदिरों में से एक इस्कॉन टेंपल है जहां हर साल जन्माष्टमी के मौके पर भव्य आयोजन किया जाता है। इस दिन समाधि आरती सुबह को 4:10 बजे, मंगल आरती सुबह को 4:30 बजे, श्रृंगार आरती सुबह को 7:15 बजे, गुरु पूजा सुबह को 7:25 बजे, भगवतम सुबह को 8:00 बजे, पुष्पा आरती सुबह को 8:30 बजे, राज भोग आरती दोपहर को 12:00 बजे, संध्या आरती शाम को 6:30 बजे और शयन आरती रात को 8:00 बजे आयोजित होती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर