Kuber Mantra: इन मंत्रों से दरिद्रता होगी दूर, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

Kuber Dev Mantra: धन के देवता कुबेर देव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है और धन से जुड़ी समस्या के मुक्ति मिलती है।

Kuber Mantra
कुबेर देव मंत्र 
मुख्य बातें
  • कुबेर देव को कहा जाता है धन का राजा
  • भगवान शिव के परम भक्त हैं कुबेर देव
  • कुबेर देव के मंत्रों से दूर होती है आर्थिक तंगी

Kuber Mantra for Money: हिंदू धर्म में धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान कुबेर का भी महत्व होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कुबेर देव भगवान शिव के परम भक्त थे। शिवजी की कृपा से ही उन्हें धनपति की पदवी प्राप्त हुई। इसलिए कुबेर देव को धन का राजा कहा जाता है। जिस घर में नियमित रूप से कुबेर देव की पूजा-अर्चना की जाती है, वहां कभी भी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। धन की इच्छा रखने और धन लाभ के लिए देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवान कुबेर की भी पूजा करना बेहद जरूरी होता है। लोग कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कुबेर देव के कुछ प्रभावशाली मंत्रों के बारे में। इन मंत्रों का नियमित रूप से जाप करने और कुबेर देव की पूजा पाठ करने से जीवन से दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

पढ़ें- शिवजी को पूजा में नहीं चढ़ाएं ये चीजें, नाराज हो जाते हैं महादेव

अर्थ- इस मंत्र को कुबेर देव के अमोघ मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि 35 अक्षरों वाले इस मंत्र का जाप लगातार तीन महीने तक करने से जीवन में धन से जुड़ी समस्या समाप्त हो जाती है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। मंत्रोचारण के समय अपने सामने धनलक्ष्मी कौड़ी अवश्य रखें।

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

अर्थ- इस मंत्र का जाप करने से  व्यक्ति को जीवन में कभी भी ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य और अष्ट सिद्धि की कमी नहीं होती है। यह मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर देव का है। इसलिए इसे अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र कहा जाता है। हाथ में जल, फूल और अक्षत लेकर इस मंत्र का जाप पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

अर्थ- धन प्राप्ति के लिए कुबेर देव का यह मंत्र बेहद लाभकारी है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। सुबह की पूजा के समय इस मंत्र का जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है। कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर में पूजा-पाठ करने के पश्चात दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर