Kumbh Sankranti Rashifal: आज मकर से कुंभ राशि में जाएंगे सूर्य, जानिए गोचर का किस राशि पड़ेगा क्या प्रभाव

सूर्य किसी भी राशि में एक माह तक रहते हैं और 12 फरवरी को वह मकर से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां जानिए इस कुंभ संक्रांति का राशियों पर प्रभाव।

Kumbh Sankranti 2021 Horoscope in Hindi
कुंभ संक्रांति 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सूर्य का कुंभ में होना होगा बहुत ही शुभ, व्यवसाय जगत होगा बेहतर।
  • कुंभ संक्रांति के बाद कुछ राज्यों में हो सकती है उथल-पुथल।
  • जानिए सूर्य के गोचर से किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Kumbh Sankranti 2021: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 12 फरवरी 2021 को सूर्य मकर से कुम्भ में प्रवेश कर एक माह उसमें रहेंगे। कुम्भ का स्वामीग्रह शनि है। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है। सूर्य का कुम्भ में होना बहुत ही शुभ है। कुम्भ का स्वामीग्रह शनि न्याय का कारक ग्रह है। माघ का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। तिल व गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व इसका दान अनन्त गुणा फलदायी है।

सूर्य का कुम्भ राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए बेहतर है। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकती है।कुछ हिट फिल्में आएंगी। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ है। यहां जानिए अलग अलग राशियों पर इस ज्योतिषीय घटना का प्रभाव।

1. मेष- जॉब में किसी नए  प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए।शिक्षा में सफलता मिलेगी।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।

2. वृष-  व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप जॉब को और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करें। सफेद रंग शुभ है। 

3. मिथुन- कुम्भ में सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ है। धन के लेन देन के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार को भोजन कराएं। 

4. कर्क- व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है।मकान क्रय कर सकते हैं।जॉब में मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। चावल का दान करते रहें। 

5. सिंह-  जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में सफलता का समय है। छात्र सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें । पीला रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें। 

6. कन्या- यह संक्रन्ति आपके लिए बहुत ही टर्निंग प्वाइंट है। जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण  व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। हरा रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। सूर्य उपासना करते रहें।

7. तुला- यह समय व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक- गृह निर्माण सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।जॉब में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी प्रगति है। लाल रंग शुभ है।

9. धनु- जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें। राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

10. मकर- सूर्य का कुम्भ गोचर जॉब में बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। जॉब सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।हरा रंग शुभ है।गुड़ का दान करते रहें।

11. कुम्भ- छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता मिलेगी।  गृह निर्माण सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व गुड़ का दान करें।

12. मीन- जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। राजनीति में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का यह गोचर टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को  कोई बड़ा अवसर दे सकता है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पीला रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर