Lal kitab ke upay for money : अगर अचानक धन पाने की है चाहत, लाल क‍िताब के ये टोटके करेंगे मदद

Lal Kitab Tricks For Getting Money: लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें आजमा कर आप आकास्मिक धन की प्राप्ति कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको सच्चे मन और निष्ठा से ये उपाय करने होंगे।

Lal Kitab Tricks For Getting Money, धन पाने के लाल किताब के उपाय
Lal Kitab Tricks For Getting Money, धन पाने के लाल किताब के उपाय 
मुख्य बातें
  • धन पाने के लिए दक्षिणवर्ती शंख की पूजा जरूर करें
  • अमावस्या की रात्रि में धन प्राप्ति के उपाय आजमाने चाहिए
  • भगवान विष्णु का दक्षिणवर्ती शंख में दूध भर कर अभिषेक करना चाहिए

लाल किताब समस्याओं से मुक्ति के कई उपाय बताती है। इस किताब में हर तरह के संकट से उबरने के उपाय मौजूद हैं। बस इसे अपनाने के कुछ नियम हैं और उन नियमों के साथ यदि टोटके किए जाएं तो समस्याओं से मुक्ति जरूर मिलती है। विवाह, संतान, धन और रोग आदि से मुक्ति के लिए लाल किताब के उपाय बहुत काम आते हैं।

यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे तो आपको लाल किताब के उस उपाय को अपनाने चाहिए, जिसमें आकास्मिक धन प्राप्ति के टोटके बताए गए हैं। पांच तरह के उपाय अपना कर आप अपने घर में धन की वर्षा करा सकते हैं। तो आइए जानें, क्या है ये उपाय।

लाल किताब के अचूक उपाय, जो घर में कराएंगे धन वर्षा

  1. यदि आप धन संकट से जूझ रहे तो आपको इस उपाय से जरूर मदद मिलेगी। इसके लिए आप 7 बादाम और 8 काजल की डिबिया ले और इसे काले वस्त्र में बांध कर किसी बक्से में रख दें। ये उपाय आप मंगलवार या शनिवार या रविवार के दिन करें। धीरे-धीरे आपके घर की आर्थिकि स्थिति ठीक होने लगेगी। यदि आप तुरंत लाभ चाहते हैं तो ये उपाय आपको अमावस्या की रात करना चाहिए।

  2. आकास्मिक धन प्राप्ति के लिए अमावस्या की रात को उपाय जरूर करने चाहिए। इसके लिए घर में अमावास्या की शाम को ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में लाल धागे की बत्ती का प्रयोग करें। संभव हो तो इसमें केसर डाले अन्यथा हल्दी का प्रयोग करें। इसे करने से देवी लक्ष्मी तुरंत धन लाभ देती हैं।

  3. यदि आपके घर में धन आ कर चला जाता है तो आपको दक्षिणावर्ती शंख में दूध भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। गुरुवार को ये उपाय जरूर करें। साथ ही भगवान विष्णु के मंदिर में शंख का दान करने से भी आपकी समस्या दूर हो सकती है।

  4. घर के मंदिर या पूजाघर में आपको दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए और इस शंख की पूजा विधिवत तरीके से रोज करनी चाहिए। इस उपाय से आपके घर में हमेशा ही धन का स्रोत बना रहेगा।

  5. यदि धन से जुड़ी समस्या हमेशा बनी रहती है तो घर के मुखिया को अपना खाना रसोईघर में खाना चाहिए। साथ ही मुखिया को हमेशा अपने माथे पर सफेद चंदन का टिका लगाना चाहिए।

लाल किताब के ये उपाय एक बार में एक ही अपनाएं। एक साथ कई उपाय अपनाने की भूल कभी न करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर