Lal Kitab Ke Totke : लाल किताब के 7 चमत्कारी टोटके और उपाय, बसेगा इतना पैसा कि संभालना पड़ जाएगा मुश्‍किल

आध्यात्म
Updated Feb 11, 2019 | 15:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Lal Kitab Upay : सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित लाल किताब में आपकी सोती हुई किस्मत को जगाने के कई उपाय हैं। ये उपाय अगर आपने तन्मयता से आजमाया तो आपकी खराब किस्मत बदल सकती है। 

Lal Kitab Ke Totke
Lal Kitab Ke Totke   |  तस्वीर साभार: Representative Image

Lal Kitab Upay remedies : कई बार समस्याएं आपके द्वारा नहीं उपजी होतीं, बल्कि ये ग्रह और नश्त्रों के कारण जन्म लेती हैं। इसलिए इनका उपाय भी उसी तरह से करना चाहिए। यानी ग्रहों के उपाय उनके दिन के अनुसार होते हैं। अगर ऐसे उपाय किए जाएं तो उसके परिणाम भी शत-प्रतिशत प्राप्त होते हैं। ग्रहों के प्रभाव के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हमेशा ग्रहों की चाल को भी समझना चाहिए। 

जैसे यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि आपके किस ग्रह के कारण आपको समस्या आ रही है। ये जानने के बाद आप ग्रहों के प्रभाव को कम या बढ़ा सकते हैं। तो आइए आज दिन यानी वार के अनुसार उन उपायों को जानें जो आपकी सोती किस्मत को जगा कर चमकाने का काम करेंगे।

Also read: सेलेब्र‍िटीज की भी आस्‍था का केन्‍द्र है मुंबई का सिद्धीविनायक मंदिर, जानें ये खास बातें

लाल किताब के अलग-अलग उपाय

  1. यदि आपकी कुंडली मे चंद्र दोष है तो सोमवार के दिन आपको लाल किताब के अनुसार उपाय करना होगा। सोमवार का दिन भगवान चंद्र का होता है और इस दिन खीर बनाएं और खुद न खाकर दूसरों को खिलाएं। ऐसा करने से चंद्रमा का नीच प्रभाव आप पर कम होगा और चंद्र मंजबूत होगा। इस दिन आप सफेद कपड़े पहना करें।
  2. मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है और आपका मंगल अगर भारी है तो इस दिन आप हनुमान जी की स्तुति करें और इस दिन लाल चीजों का दान करें। मसूर की दाल का दान करना बेहद ही शुभ माना गया है।
  3. बुधवार के दिन गणपति जी का होता है। अगर आपका बुध कमजोर है तो आपको हरे रंग से नाता जोड़ना होगा। बुधवार को साबूत मूंग की दाल का दान करें, लेकिन याद रखिए उसका सेवन न करें।
  4. गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का होता है और इस दिन पीले रंग का बहुत महत्व होता है। बृहस्पतिवार को आप किसी ब्राम्हण को पीले रंग के वस्त्र दान करें। कढ़ी चावल का सेवन करना फलदायी माना जाता है।

    Also read: पैसा लेकर आता है मनी प्‍लांट का पौधा, लगाने के ये हैं खास वास्‍तु न‍ियम
     
  5. मान-सम्मान और यश-समृद्धी का ग्रह शुक्र होता है। लेकिन अगर शुक्र कमजोर हो तो कुछभी नहीं मिलता। इसलिए अगर आप अपने शुक्र को मजबूत करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन संपूर्ण भाग्य के लिए दही अवश्य खाएं।
  6. शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन आप पीपल के पेड़ में शाम को जल चढ़ायें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। हर शनिवारआप ये उपाय कर शनि के प्रकोप से बच सकते हैं।

रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। इस दिन जल में गुड डालकर सूर्य को अर्घ्य दें व नदी में भी प्रवाहित कर सकते हैं।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर