Lord Ram Mantra Benefits: भगवान राम के इन मंत्रों का जाप करने से दुखों का होता है अंत, होती है मनोकामना पूरी

Lord Ram Mantra Benefits: धर्म शास्त्र के अनुसार भगवान राम का नाम स्वयं में एक महामंत्र है। इसके अतिरिक्त उनके अन्य मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इन मंत्रों का जाप करने से दुखों का अंत होता है।

Bhagvan Ram Ke Mantra
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंत्र 
मुख्य बातें
  • भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है
  • हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की हर दुविधा दूर हो जाती है
  • भगवान राम की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है

Lord Ram Mantra Benefits: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना गया है। भगवान राम राजा दशरथ के बड़े पुत्र थे, जो अपनी माता के एक आदेश पर राजगद्दी छोड़कर वनवास चले गए थे। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की हर दुविधा दूर हो जाती है। भगवान राम की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। कहते हैं भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद भी भगवान राम की पूजा अर्चना से मिलता है। जीवन में सुख, शांति व समृद्धि पाने के लिए भगवान श्री राम के मंत्रों का जाप करना बेहद लाभकारी होता है। धर्म शास्त्र के अनुसार श्री राम के मंत्रों का जाप करने से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं श्रीराम के मंत्रों के बारे में।

Also Read- Hartalika Teej Vrat 2022 Arti: हरतालिका तीज के दिन करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीष

सर्वार्थसिद्धि भगवान राम ध्यान मंत्र (Lord Ram Mantra Benefits)

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, 
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

संकट में सहायता के लिए मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। 
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। 
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

Also Read- Tree Worship Benefits: इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है विशेष फल, वास करते हैं मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु

ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। 
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

प्रतिदिन प्रभु का स्मरण करने के लिए मंत्र
 
|| श्री राम जय राम जय जय राम || 
 मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र
|| श्री रामचन्द्राय नमः || 

नियमित रूप से करें जाप

भगवान राम के मंत्रों में कई शक्तियां छिपी है। जिनका जाप करने से व्यक्ति उन शक्तियों को महसूस करता है। भगवान राम के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करनी चाहिए। हर व्यक्ति को नियमित रूप से एक माला का जाप करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर