Lotus Bead: कमल का बीज करा सकता है धन की बारिश, बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाएंगी लक्ष्मी मां

Lotus Bead Significance: इस माला से लक्ष्मी स्त्रोत और कनकधारा स्तोत्र का जप करना काफी लाभदायक माना गया है। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होती है और धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कमलगट्टे की माला
कमलगट्टे की माला  
मुख्य बातें
  • लक्ष्मी मंत्रों का जाप कमलगट्टे की माला पर किया जाता है
  • लक्ष्मी मां को प्रिय है कमलगट्टा
  • इसको घर में रखने से धन की कमी दूर होती है

Lotus Bead Benefit: कमलगट्टे के बीजों से कमल गट्टे की माला बनती है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस माला को धारण कर जप करने से ना केवल महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। बल्कि शत्रुओं पर भी विजय मिलती है। हिन्दू धर्म में धन प्राप्ति के लिए कई ज्योतिषीय वस्तुओं का उपयोग किया जाता है, जिसके माध्यम से धन और धान्य की प्राप्ति होती है। उन्हीं में से एक है कमल गट्टा की माला। कहते हैं कि कमल के पांचों अंगों में देवी कमला का वास होता है। देवी कमला को कमल का हर एक अंग प्रिय है। लेकिन उन्हें सर्वाधिक प्रिय है कमल का बीज अर्थात कमल गट्टा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भारतीय धार्मिक शास्त्रों में लक्ष्मी को अत्यधिक महत्व दिया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि लक्ष्मी देवी की सिद्धि के लिए कमल गट्टे की माला से जप करना चाहिए। इस माला से जप करने पर आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का चक्र बन जाता है। वेद और पुराण इनकी गाथा गाते नहीं थकते। यही संपूर्ण संसार का पालन पोषण कर व्यक्ति के कर्म का निचोड़ धन के रूप में करती हैं। संपूर्ण संसार लक्ष्मी के अभाव में अर्थ विहीन है। मात्र लक्ष्मी ही अर्थ, काम, सुख ,वैभव व संपन्नता प्रदान करती हैं।

पढ़ें- वरुथिनी एकादशी 2022 कब है, व्रत पर बन रहा है ये शुभ योग

कमल गट्टे की माला के चमत्कारी प्रभाव

1- 21 दिन तक 108 कमलगट्टों की आहुती यज्ञ में देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है।

2- दुकान में कमल गट्टे की माला बिछाकर उसके ऊपर भगवती लक्ष्मी का चित्र स्थापित किया जाए तो व्यापार अच्छा चलता है।

3- कमल गट्टे की माला मां लक्ष्मी के चित्र पर पहना कर पूजा करने से हमेशा सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।

4- प्रत्येक बुधवार को 108 कमल गट्टे के बीज की आहुती देने वाले के घर से दरिद्रता हमेशा के लिए चली जाती है।

5- जो व्यक्ति कमलगट्टे की माला अपने गले में धारण करता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

6- कमल गट्टे की माला से मंत्र श्री जगतप्रसूते नम: का जाप करें, इससे अटूट संपत्ति प्राप्त होती है।

7- घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी को भोग लगाने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है। संपूर्ण धन लाभ मिलता है।

8- 108 कमल गट्टों की माला लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से व्यक्ति को स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होती है।

9- भुने हुए कमल अर्थात मखाने की खीर लक्ष्मी पर चढ़ाने से देवी प्रसन्न होकर धन के भंडार भरती हैं।

10- कमल और शहद से तांत्रिक हवन करने पर निर्धन भी अमीर बन जाता है। पंचमेवा में मखाने मिलाकर चढ़ाने से जीवन से निर्धनता समाप्त होती है।

घी में कमलगट्टा मिलाकर लक्ष्मी का भोग बनाने से रंक से राजा बनोगे

धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों में कई वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। कमल गट्टा भी उन्हीं में से एक है। कमल गट्टा कमल के पौधे में से निकलते हैं। यह दाने काले रंग के होते हैं। बाजार में यह आसानी से मिल जाते हैं। मंत्र जाप के लिए इसकी माला भी बनती है। कमल और शहद से तांत्रिक हवन करने से निर्धनता का नाश होता है। गरीब व्यक्ति भी अमीर बन जाता है। घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी का भोग लगाने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है।

Spiritual (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर