Magh Purnima 2022 ke Upay: माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, आर्थिक परेशानियों से मिलती है मुक्ति

Magh Purnima 2022 ke Upay: हिंदू धर्म में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गपवित्र नदी में स्नान करने एवं दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

Magh Purnima 2022 ke Upay, Magh Purnima ke Upay, Magh Purnima 2022 ke Upay in hindi
माघी पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करने चाहिए  
मुख्य बातें
  • माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है
  • हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है
  • माघी पूर्णिमा में पूजा-पाठ और पवित्र नदियों में स्नान करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती हैं

Magh Purnima 2022 ke Upay: माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह पूर्णिमा 16 फरवरी को है। माघी पूर्णिमा के दिन स्नान दान एवं व्रत करने का विशेष महत्व हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप इस दिन स्नान दान करने के साथ-साथ कुछ खास उपायों को अपनाएं, तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बन सकती है। आपके जीवन के आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए शांत हो सकती हैं। तो आइए चले माघी पूर्णिमा में करने वाले उन उपायों को जानने।

माघ पूर्णिमा 2022 के उपाय (Magh Purnima 2022 ke Upay)

1. मां तुलसी की करें पूजा

 मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए माघी पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह स्नान करके तुलसी माता को जल, दीपक और भोग लगाकर उनकी पूजा करें। पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है।

Magh Purnima Vrat Katha: माघ पूर्णिमा की व्रत कथा ह‍िंदी में

2. मन शांत करने के लिए करें ये उपाय

मन को शांत रखने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को कच्चा दूध में चीनी और चावल मिलाकर ''ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:'' या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:" मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दे। ऐसा करने से मन शांत होता है।

3. धन की कमी को दूर करने के लिए करें ये उपाय 

माघी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी का तिलक लगाएं और अगले दिन उन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर लॉकर या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाएगी। 

4. दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए करें ये उपाय

अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल रखने के लिए पति पत्नी दोनों साथ में उगते हुए चंद्रमा को गाय के दूध से अर्घ्य दें।  ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल रहेगा।

5. धन दौलत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये उपाय

शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप इस दिन सुबह-सुबह स्नान करके पीपल के वृक्ष में मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करें, तो आपकी यह सारी समस्या मां लक्ष्मी दूर कर सकती है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर