Mahavir Jayanti 2022 Date, Puja Muhurat: वर्ष 2022 में कब मनाई जाएगी महावीर जयंती? जानें तिथि व पूजा मुहूर्त

Mahavir Jayanti 2022 Date, Time, Puja Muhurat (महावीर जयंती कब है 2022): हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। यह जैन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। यहां आप महावीर जयंती की तारीख जान सकते हैं।

Mahavir Jayanti 2022 Date, Shubh Muhurat, Puja Muhurat, Know Here Mahavir Jayanti Ki Tithi And Puja Muhurat
Mahavir Jayanti 2022 
मुख्य बातें
  • जैन धर्म के लोग भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं
  • महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है
  • भगवान महावीर ने ही जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की स्थापना की थी

Mahavir Jayanti 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: भारत में महावीर जयंती हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यह जैन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान महावीर ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की स्थापना की थी। आपको बता दें 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर को जैन धर्म के संस्थापक और जन्म कल्याण के रूप में भी जाना जाता हैं। भगवान महावीर का जन्म करीब ढाई हजार साल पहले (ईसा से 599 वर्ष पूर्व) वैशाली में गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ और उनकी पत्नी रानी त्रिशला के घर हुआ था। बता दें 3 वर्ष की आयु में ही भगवान महावीर ने संसार से विरक्त होकर राजभोग त्याग कर सन्यास धारण कर आत्म कल्याण के पद पर चल पड़े थे। 

Also Read: Chaitra Purnima 2022: वर्ष 2022 में चैत्र पूर्णिमा कब, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए कैसे करें व्रत? जानें यहां

भगवान महावीर ने अहिंसा और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का प्रचार करने के साथ-साथ मनुष्य को आदर और सम्मान करना भी सिखाया था। भगवान महावीर का जन्म जिस युग में हुआ था उस युग में हिंसा, पशु बलि, जातिगत भेदभाव जैसी प्रथाएं थी। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। जानकारों के मुताबिक 12 साल की उम्र में ही भगवान महावीर ने कठोर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त कर लिया था। जानकारों के अनुसार भगवान महावीर को 72 वर्ष की आयु में पापा पूरी में मोक्ष की प्राप्ति हो गई थी।

Also Read: Mesha Sankranti 2022: मेष संक्रांति से होगी सौर कैलेंडर के नव वर्ष की शुरुआत, जानें तिथि व महत्व 

महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में बड़ी धूमधाम से भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। उस दिन भगवान महावीर को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। कुछ जगहों पर तो जैन धर्म के लोग शोभा यात्राएं भी निकालते हैं। भगवान महावीर के कई मूल सिद्धांत है। महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग भगवान महावीर के बताएं गए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हैं। क्या आपको पता है इस बार महावीर जयंती कब मनाई जाएगी? अगर नहीं, तो यहां आप इसकी तारीख जान सकते हैं।

महावीर जयंती की तारीख हिन्दी में  (Mahavir Jayanti 2022 Date In Hindi)

हिंदू पंचांग के अनुसार महावीर जयंती हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान महावीर ने जैन धर्म की स्थापना और उसका प्रचार किया था। इस बार महावीर जयंती 14 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर