Makar Sankranti Rashifal 2022: मकर राश‍ि में सूर्य के प्रवेश का आप पर क्‍या पड़ेगा असर, देखें मेष से मीन राश‍ि तक का राश‍िफल

Makar Sankranti Rashifal 2022 January in Hindi : जब सूर्य मकर राश‍ि में प्रवेश करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। हर संक्रांत‍ि सभी राश‍ियों पर प्रभाव डालती है। देखें मकर संक्रांति 2022 का राशिफल।

Makar Sankranti 2022 rashifal, Makar Sankranti rashifal 2021, Makar Sankranti rashifal january 2022, Makar Sankranti rashifal 2022 january, Makar Sankranti 2022 rashifal in hindi, Makar Sankranti rashifal, rashifal Makar Sankranti 2022, Makar Sankranti ho
rashifal Makar Sankranti 2022, 
मुख्य बातें
  • साल 2022 में 14 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांत‍ि का पर्व
  • मकर संक्रांत‍ि के प्रभाव से मेष व कर्क के जातक स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहेंगे
  • मकर राश‍ि में प्रवेश करने के बाद इस राशि के ल‍िए सूर्य देव सुख व सम्पन्नता लाएंगे

Makar Sankranti 2022 : सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 जनवरी को दोपहर2 बजकर 27 मिनट पर सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा। इस प्रकार पुण्यकाल 14 जनवरी को ही प्रातः 07 बजकर 15 मिनट से आरम्भ हो जाएगा जो सायंकाल 05:44 मिनट तक रहेगा। 15 जनवरी को भी कुछ जगहों पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। एक माह प्रत्येक राशियों को इस गोचर के अनुरूप फल प्राप्त होगा। इसका प्रभाव 14 जनवरी से एक माह तक रहेगा। 

कर्क, सिंह तथा मकर राशि के लोग रियल स्टेट या भवन निर्माण से में सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा सिंह के छात्र लाभान्वित होंगे। धनु तथा सिंह के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। मेष व कर्क के जातक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का विस्तृत राशिफल। 

Makar Sankranti rashifal 2022, मंकर संक्रांत‍ि 2022 का राश‍िफल 

मेष- स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। मनोवांछित कामना पूर्ण होगी। मकान या जमीन खरीद सकते हैं।आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है लेकिन उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। हनुमान जी की उपासना करते रहें।                   

वृष- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का व्यय होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गरीब व्यक्तियों में कम्बल वितरण करें। प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ेंगे।   

Makar Sankranti 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

मिथुन- जॉब में सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर हो सकती है। जमीन खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। धन का आगमन होगा। कम्बल का दान करें।       

कर्क- आपका व्यवसाय परिवर्तन संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। व्यय से परेशान रहेंगे। कम्बल दान करें। छात्रों के लिए बेहतर समय है। जॉब में संघर्ष करना होगा। संतान को सफलता मिलेगी।

सिंह- आर्थिक लाभ होगा। धन का निवेश करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं। जॉब में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि बहुत दिनों से लंबित योजना का क्रियान्वयन होगा।         

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages             

कन्या- धन का आगमन करेंगे। आपकी बनायी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे। राजनीति में सफलता है।                                

तुला- आपकी बनाई पूर्व की व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य व हनुमान जी की उपासना करते रहें।  श्वांश के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। कम्बल दान करते रहें। आप इस समय योग व ध्यान को बढ़ाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में बहुत आशातीत सुधार होगा। घर में सुख समृद्धि आएगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। वाहन क्रय कर सकते हैं। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

Makar Sankranti Rangoli Designs 2022

धनु- धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। जीवन में प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। विष्णु जी की  विधिवत पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं। व्यवसाय में उन्नति का समय है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। जॉब में प्रगति होगी। कम्बल दान करें तथा पीपल की सात परिक्रमा करें।   

मकर- सूर्य एक माह इसी राशि में गोचर कर इनको सुख व सम्पन्नता प्रदान करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। नेत्र के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें। व्यवसाय में  प्रगति करेंगे। सूर्य उपासना करते रहें। भंडारा कराएं व ऊनी वस्त्रों का दान करें।                                     

कुम्भ- जॉब में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन के भी संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। गाय को भोजन कराएं। भगवान शिव की उपासना करें। खिचड़ी व कम्बल दान करें।

मीन- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन का व्यय निवेश में होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। जॉब में प्रगति है। नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। तिल दान करें। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर