Mesh Sankranti 2020: 13 अप्रैल को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Sun Transit 2020: 13 अप्रैल को सुबह सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। जानें इसका आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

Sun Transit 2020
Sun Transit 2020 
मुख्य बातें
  • 13 अप्रैल की सुबह मेष राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य
  • सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को खुशियां मिलेंगी
  • जानें सूर्य परिवर्तन का आपकी राशि पर असर

13 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। इस संक्रांति का प्रभाव प्रत्येक राशियों पर एक माह तक पड़ेगा। इस समय कर्क व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ व मकर के लोग स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों पर मेष संक्रांति का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: यह समय व्यवसाय में संघर्ष का है।  जॉब संबंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। 15 से 22 अप्रैल के बीच वाद विवाद से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday: जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 16 से 22 अप्रैल के मध्य जॉब परिवर्तन का मन बनेगा।  हरा रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान करें। कन्या व मकर राशि का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: इस समय जीवन को आध्यात्मिक दिशा देंगे। 16 अप्रैल के बाद व्यवसाय परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आपका मन संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेगा। घर पर ही  माता दुर्गा को लौंग अर्पित करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब सर्च करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान स्वयं आरंभ होंगे। नारंगी रंग शुभ है। 15 से 21अप्रैल के मध्य फिर 12 मई तक व्यवसाय में सुखद परिणाम मिल सकता है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान बाहुक पढ़ना श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य के मेष गोचर के कारण 14 के बाद प्रथम सप्ताह में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 17 से 28 अप्रैल के मध्य घर मे धार्मिक कार्यों में संलग्नता का समय है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: 13 से 22 अप्रैल के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कुंभ व तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। हर गुरुवार श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 16 से 25 अप्रैल के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। 16 अप्रैल के बाद जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार चने की दाल का दान करें। धन आगमन का संयोग बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  व्यवसाय में संघर्ष करना होगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। 17 से 23 के मध्य धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में प्रमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। प्रत्येक बुधवार घर पर ही श्री गणेश जी पूजा करें। हरा रंग शुभ है। मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पढ़ें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: 13 से 19 अप्रैल के मध्य धन ज्यादा व्यय न हो इसपर ध्यान दें। मकर व तुला राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  14 अप्रैल के बाद व्यवसाय में संघर्ष है। 22 अप्रैल के बाद में व्यवसाय में सुधार रहेगा। 18 अप्रैल के बाद धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर