Mesha Sankranti 2021: भरणी नक्षत्र में सूर्य का मेष राश‍ि में प्रवेश, देखें मेष संक्रांति 2021 का राश‍िफल

Mesha Sankranti 2021 : सूर्य देव 14 अप्रैल 2021 मीन राश‍ि से न‍िकल कर मेष में प्रवेश कर रहे हैं। मेष मंगल की राश‍ि है। इस संक्रांत‍ि पर मंगल से जुड़ी चीजों का दान शुभदायक है।

Mesha Sankranti 2021 Rashifal, Mesha Sankranti 2021: भरणी नक्षत्र में सूर्य का मेष राश‍ि में प्रवेश, देखें मेष संक्रांति 2021 का राश‍िफल, मेष संक्रांति 2021 का राश‍ि पर असर
Mesha Sankranti 2021 april rashifal in hindi  
मुख्य बातें
  • 14 अप्रैल 2021 दिन बुधवार को भरणी नक्षत्र में सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे
  • यह हिन्दू नववर्ष की पहली संक्रांत‍ि है
  • इस संक्रांत‍ि पर मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान फलदायी रहेगा

सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 अप्रैल 2021 दिन बुधवार को भरणी नक्षत्र में सूर्य मीन से मेष राशि में प्रवेश कर 30 दिन इस राशि में रहेंगे। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बाद मेष संक्रांति है। चैत्र प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है। इस प्रकार यह हिन्दू नवर्ष की प्रथम यानी मेष संक्रांति है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य आत्मा हैं। पिता का कारक ग्रह है।सूर्य का मेष में होना बहुत ही शुभ है। मेष का स्वामीग्रह मंगल आत्मबल व भूमि का कारक ग्रह है। चैत्र का पवित्र महीना है। पवित्र नदी में स्नान करें। दान पुण्य करें। दही का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है व मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान अनन्त गुणा फलदायी है। 

देखें मेष संक्रांति 2021 का राश‍िफल 

  1. मेष- सूर्य इसी राशि मे 30 दिन रहेंगे।व्यवसाय में किसी नए  प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में सुधार आते रहेंगे। जॉब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को गुड़ का दान करें।
  2. वृष-  जॉब में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी।आप व्यवसाय को और बेहतर करेंगे तथा कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा बिजनेस प्रस्ताव स्वीकार करेंगे। धार्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। प्रत्येक मंगलवार को गुड़ का दान करें। लाल रंग शुभ है। 
  3. मिथुन- मेष में सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। प्रतिदिन अन्न का दान बहुत ही शुभ है। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक मंगलवार को भोजन कराएं। 
  4. कर्क- जॉब से सम्बद्ध जातकों के लिए सफलता का समय है। जमीन क्रय कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में मित्र आपकी मदद करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। मसूर की दाल का दान करते रहें। 
  5. सिंह- जॉब में थोड़े तनाव व व्यवसाय में सफलता का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। 
  6. कन्या- मेष संक्रान्ति आपके लिए बहुत ही शुभ है। जॉब सम्बंधित कई महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय इस समय लेंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय  है। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
  7. तुला- यह समय जॉब के लिए बहुत ही शुभ है। यह गोचर राजनीतिज्ञों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व शुक्र व्यवसाय में आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।
  8. वृश्चिक- व्यवसाय सम्बन्धी कई रुके कार्य पूर्ण होंगे तथा रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति के मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य सुख में भी सुधार है। पीला रंग शुभ है।                      
  9. धनु- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रतिदिन गेंहू का दान करते रहें। छात्र अपने करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
  10. मकर- सूर्य का मेष में  गोचर इस राशि के लिए जॉब में बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। हरा व नीलारंग शुभ है। रविवार को गुड़ का दान करते रहें।
  11. कुम्भ- बिजनेस में आशातीत सफलता मिलेगी तथा रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। स्वास्थ्य सुख की बाधाएं दूर होंगी। नीला रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को मंगल के बीज मंत्र का जप करें व गेंहू का दान करें।
  12. मीन- संतान के विवाह सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। जॉब में आपके लिए उपलब्धियों का समय है। सूर्य का यह गोचर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकता है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का  पाठ करें। लाल रंग शुभ है। 


मेष संक्रान्‍त‍ि पर क्‍या करें दान 

सूर्य का मेष राशि में होना व्यवसाय जगत के लिए संघर्ष का समय रहेगा। कुछ राज्यों में राजनीतिक उथल पुथल हो सकता है। फ़िल्म व अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए यह गोचर बहुत  शुभ नहीं है। यह गोचर  प्राकृतिक दुर्घटना व  महामारी को विस्तार भी दे सकता है। मंगल की वस्तुएं सबको दान करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर