भाग्‍यशाली होती हैं भौं पर तिल वाली महिलाएं, जानें शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने का महत्‍व

अधिकांश लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होता है। महिलाओं के शरीर के किन-किन हिस्सों पर तिल का होना बेहद शुभ माना जाता है, यहां आप जान सकते है।

Having A Mole On These Parts Of The Body Is Really Lucky
Having A Mole On These Parts Of The Body Is Really Lucky 
मुख्य बातें
  • बहुत सारी महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए आर्टिफिशियल तिल बनवाती हैं
  • . ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर पर तिल का होना अलग अलग प्रभाव डालता है।
  • महिलाओं के ठुड्डी पर तिल होने से जीवन में सुख और आनंद की प्राप्त होती है 

Meaning Of Mole Mark On Your Body: शरीर पर कई जगह जन्मजात तिल होते है। कई लोग खूबसूरत दिखने के लिए तिल बन बाते भी है। आपको बता दें, कि कई तिल समय के साथ बड़े-छोटे भी होते रहते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल का होना विशेष महत्व होता है।

शास्त्रों के अनुसार तिल आपकी किस्मत को बदलने की शक्ति रखता है। ज्योतिषों के अनुसार शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल का होना शुभ संकेत देने का काम करता है। यहां आप महिलाओं के शरीर के हिस्सों पर तिल के होना शुभ माना जाता है, जान सकते है। महिलाओं के किन हिस्सों पर तिल का होना माना जाता है शुभ- 

1. सिर पर तिल का होना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माथे पर तिल होने से आत्मविश्वास और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। यदि किसी महिला के सिर के मध्य रेखा पर तिल हो, तो इससे महिला के उच्च यात्रा की संभावनाओं बनती है। महिला के माथे पर तिल होने से उनमें आत्मविश्वास तेज होती है।

2. गर्दन पर तिल का होना

ज्योतिषों के अनुसार स्त्री के गले पर तिल का होना धैर्य और बुद्धि का संकेत देता हैं। यह ऐसी महिलाएं बेहद चालाक और अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए जीवन में कड़ी मेहनत करने वाली होती है। ऐसी महिलाएं अक्सर अपने जीवन में ऊंचाई को प्राप्त करती है।

3. कमर पर तिल का होना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिला के कमर पर तिल होने का संकेत धन और प्रचुरता होता है। कमर पर तिल का मतलब व्यक्ति को लंबे समय तक अध्ययन करने के महान अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसी महिलाएं जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती है।

4. भौं पर तिल का होना

ज्योतिषियों के अनुसार जिन महिलाओं के भौं के बीच तिल होता है, वैसी महिला बेहद भाग्यशाली होती है। उन्हें धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन महिला की बाई या दाएं भौं पर तिल होते हैं, वैसी महिला को जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है।

5. ठुड्डी पर तिल का होना

ज्योतिष के अनुसार जिन महिलाओं के ठुड्डी पर तिल होते है, वैसी महिलाएं जीवन में सुख और आनंद का भोग करती है। ऐसी महिलाओं का जीवन खुशियों से भरा रहता है।

6. कंधे पर तिल का होना

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होते है, वह सभी सुख-सुविधाओं के साथ अपना जीवन व्यतीत करती है। ऐसी महिलाएं स्वभाव से विनम्र होती है। वह हमेशा समाज और जरूरतमंद लोगों का कल्याण के बारे में सोचती है।

7. पैर के पंजे पर तिल का होना

जिन महिलाओं के दाहिने पैर पर तिल होते है, वह बुद्धिमान और जीवन में सफलता प्राप्त करती हैं। ऐसी महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करती है। ज्योतिष के अनुसार महिला के दाएं पैर पर तिल होने से जीवन में परंपरागत दृष्टिकोण बना रहता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर