Lord Shiva Monday Puja: सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न, होंगी सभी मनोकामना पूर्ण

आध्यात्म
Updated Apr 21, 2019 | 15:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोमवार का दिन शिव का प्रिय माना जाता है। सोमवार के दिन जो भी व्रत कर इनकी पूजा करता है भगवान शिव उसकी सभी मनोकामना पूरी करते हैं। सही मायने में शिव ही जगतेश्र्वर है।

shiv pooja
shiv pooja   |  तस्वीर साभार: Representative Image

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिवजी का प्रमुख दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। सोम का अर्थ है चंद्रमा जो शिव के जटा पर विराजित है। इस दुनिया में शिव से बड़ा कोई नहीं है। इन्ही के अंदर पूरी सृष्टि बसी है। सही मायने में शिव ही जगतेश्र्वर है। यह शक्ति से परे नहीं है बल्कि इनका ही नारी रूप है शक्ति। इनका रूप अर्धनारीश्वर का है जिसमें इनका आधा रूप नारी का है और आधा पुरुष का है। माना जाता है कि इस दिन जो भी सच्चे मन से इनकी पूजा करता  है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

शिवजी हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते  हैं। सारे देवो में से शिव ही ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की भक्ति-पूजा से बहुत जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। अविवाहित लड़कियों के लिए शिव जी का व्रत खास माना जाता है। कहते है जो भी लड़की इस व्रत को सच्चे मन से करती है उसे अच्छा वर प्राप्त होता है। भगवान शिव को अड़भंगी कहा जाता है क्योंकि वह नियम,कायदे और ताम-झाम जैसी दिखावटी चीजों से दूर, सादगी पसंद हैं। उनके भक्त भी उनकी ही तरह सादगी वाले होने चाहिए।

इस दिन करें इन मंत्रो का जापः

माना जाता है भगवान शिव के व्रत के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए कहते है जाप करने से मन को शांति एवं सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 

  • नमः शिवाय, ऊँ नम: शिवाय।।
  • मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
  • दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।  

ऐसे करें शिव की पूजाः
सोमवार के दिन जल्दी उठकर व्रत का संकल्प ले और फिर पूजा के स्थान पर जाकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल और दूध चढ़ाए। शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाए और सभी को तिलक लगाएं। सबसे पहले धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें उसके बाद भगवान शिव की आरती करें और सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करें। और पूजा को संपन्न करने के लिए भगवान शिव को घी, शक्कर या प्रसाद का भोग लगाएं। 

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर