Vastu Tips Money Plant: इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं मनी प्लांट, हो सकते हैं आर्थिक तंगी का शिकार

कई बार घर में मनी प्लांट का पौधा होने के बावजूद लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें इसका सबसे बड़ा कारण पौधे का सही दिशा में ना लगा होना है।

Money Plant Vastu Tips
Money Plant Vastu Tips 
मुख्य बातें
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना होता है शुभ।
  • लेकिन ध्‍यान रखें, घर की उत्तर पूर्व या ईशान कोण में भूलकर ना लगाएं मनी प्लांट
  • घर के दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ।

Vastu Tips Money Plant: वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने का विशेष महत्व है। इस पौधे के संदर्भ में हमारे समाज में एक प्रचलित मान्यता है, कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है। कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से घर के स्वामी और सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना कभी नहीं करना पड़ता। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से धन्य धान की प्राप्ति और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

वहीं कई बार घर में मनी प्लांट का पौधा होने के बावजूद लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें इसका सबसे बड़ा कारण पौधे का सही दिशा में ना लगा होना है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें।

इस दिशा में भूलकर ना लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर पूर्व या ईशान कोण में भूलकर भी मनी प्लांट का पौधा नहीं लगना चाहिए। यह दिशा मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे नकारात्मक मानी जाती है। आपको बता दें इस दिशा में मनी प्लांट ना लगाने का कारण बृहस्पति गुरु और शुक्र ग्रह की आपसी दुश्मनी है। ऐसे में इस दिशा मंन मनी प्लांट लगाने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से घर की सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिशा के देवता विघ्नहर्ता भगवान गणेश भगवान हैं और प्रतिनिधि शुक्र हैं।

पौधे को जमीन से ना छूने दें

कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा यदि जमीन पर छूता है तो इससे सुख समृद्धि में रुकावट उत्पन्न हो सकती है और यह आपके सफलता में भी बाधक बन सकता है। ऐसे में इस पेड़ को ऊपर की ओर सहारा देकर चढ़ाएं।

ध्यान रहे

ध्यान रहे घर में रखा मनी प्लांट यदि सूखने लग जाए तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान होता है और यह आपके सफलता में रुकावट बन सकता है। साथ ही गलत दिशा में रखा मनी प्लांट आपको आर्थिक तंगी के चपेट में ले सकता है। ऐसे में यदि घर में मनी प्लांट गलत दिशा में रखा है तो इसे आज ही हटा दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर