Headline: Moonrise (Chand) Time Today: लखनऊ, दिल्ली, प्रयागराज, जयपुर समेत अन्य शहरों में कब दिखेगा चांद

Moonrise (Chand) Time in Delhi, Lucknow, Shimla, Jaipur: करवाचौथ की शाम होने के साथ लोग चांद का इंतजार कर रहे हैं। यहां जानिए आपके शहर में कब न‍िकलेगा चांद।

Karwa Chauth Moon Rise Time 2020 karva chauth ka chand kab dikhega lucknow delhi haryana kolkata patna chandigarh simla mumbai
Moonrise Time Today (आज चाँद निकलने का समय) 
मुख्य बातें
  • आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है
  • यह व्रत चांद न‍िकलने के बाद खोला जाता है
  • करवा चौथ का चांद अमूमन थोड़ी देर ही द‍िखता है

Karwa Chauth Ka Chand Kab Nikalega : देश में मनाए जाने वाले कई पर्वों में से है करवा चौथ लेकिन इस त्यौहार के प्रति महिलाओं में व‍िशेष  उत्‍साह देखने को म‍िलता है। वह पूरे श्रृंगार के साथ इस व्रत की पूजा में शाम‍िल होती हैं और साथ ही पति की लंबी आयु की कामना भी करती हैं। बता दें क‍ि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत होता है। इसी के साथ ही करवा चौथ पर चांद के पूजन का भी व‍िशेष महत्‍व है। 

करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद का न‍िकलने का इंतजार बेसब्री से होता है। आख‍िर चांद को देखने के बाद ही तो इस व्रत को खोला जाता है। वैसे इस रात का चांद दूसरे द‍िनों की अपेक्षा थोड़ा देर में न‍िकलता है। अगर आपने भी करवा चौथ का व्रत रखा है तो जानें क‍ि क‍िस शहर में कब द‍िखेगा चांद। 

Moonrise Time Today (आज चांद निकलने का समय):

कोलकाता- रात 7:40 बजे

पटना- रात 07:47 बजे

प्रयागराज - रात 08:02 बजे

देहरादून- रात 08:05 बजे

शिमला- रात 8:06 बजे

श्रीनगर- रात 08:08 बजे

चंड़ीगढ़- रात 8:09 बजे

दिल्ली- रात 8:12 बजे

अमृतसर- रात 08:15 बजे

चेन्नई- रात 8:33 बजे

अहमदाबाद- रात 08:45 बजे

मुंबई- रात 8:52 बजे

करवा चौथ पर क्‍यों की जाती है चंद्र पूजा:
चंद्रमा को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में माना जाता है क‍ि चांद को देखकर पूजा करने से पति और पत्‍नी में प्रेम बढ़ता है। चांद को अर्घ्‍य देने के बाद छलनी से पत‍ि का चेहरा देखकर व्रत खोलने की शुरुआत होती है। पहले पति को मीठा ख‍िलाकर और पानी देकर उनका आशीर्वाद लें और उनके हाथ से मीठा खाकर पानी का घूंट पीएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर