Solar Elcipse 2022: सूर्यग्रहण खत्म होते ही तुरंत करें ये काम, नहीं लगेगा ग्रहण का दुष्प्रभाव

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा प्रबल हो जाती है, जिसका प्रभाव ग्रहण समाप्त होने के बाद भी रहता है। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें दूर करने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ कार्यों को करना जरूरी बताया गया है, जिससे कि व्यक्ति पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

Solar Eclipse 2022
Solar Eclipse 
मुख्य बातें
  • आंशिक होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
  • ग्रहण खत्म होने के बाद शुद्धिकरण है जरूरी
  • ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें स्नान-दान

Surya Grahan 2022: हर साल ग्रहण लगने की घटना होती है। इस साल भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। लेकिन साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार 30 अप्रैल को लगने वाला है। ज्योतिष जानकार योगेश जी के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टिकोण से ग्रहण लगने की घटना महत्पूर्ण मानी जाती है। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा भी वर्जित होती है। इसलिए सूतक लगते ही मंदिर के पट भी बंद कर दिए जाते हैं।

कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान व्यक्ति और उसके आसपास की चीजें प्रभावित होती है, जिसका बुरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे बचने के लिए ग्रहण के दौरान और ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ जरूरी कामों को करने की सलाह दी जाती है। 

सूर्य ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद व्यक्ति को करने चाहिए ये काम

  • ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणों का नकारात्मक प्रभाव घर पर रखी हर एक चीज पर पड़ता है। सभी चीजों की सफाई करना तो संभव नहीं है। इसलिए ग्रहण खत्म होती है घर के सभी कोने और चीजों पर गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण करना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होते ही व्यक्ति को स्नान जरूर करना चाहिए। वैसे तो ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने का विधान है। लेकिन अगर यह संभव नहीं हो तो आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद दान जरूर करें। इससे ग्रहण का प्रभाव खत्म हो जाता है। वैसे तो किसी भी चीज का दान किया जा सकता है। लेकिन तिल, चावल, पैसा, वस्त्र और चने की दाल का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिसका सबसे अधिक प्रभाव गर्भवती महिला पर पड़ता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान जरूर करना चाहिए।

बता दें कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन अंटार्कटिका के अतिरिक्त अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 30 अप्रैल के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर