Adhi Vinayaka: तमिलनाडु में है दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर, जहां नर रूप में विराजमान हैं गणेश जी

आध्यात्म
Updated Apr 30, 2019 | 10:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Adhi Vinayaka: वास्तव में ज्यादातर मंदिरों में गज रूप में ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है लेकिन भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जहां गणेश की प्रतिमा नर रूप में स्थापित की गई है।

Adhi Vinayaka
Adhi Vinayaka  |  तस्वीर साभार: Twitter

Adhi vinayaka ganesh temple: आमतौर पर हम में से ज्यादातर लोगों ने अभी तक भगवान गणेश के गज रूप को ही देखा है। वास्तव में ज्यादातर मंदिरों में गज रूप में ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है लेकिन भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जहां गणेश की प्रतिमा नर रूप में स्थापित की गई है। यही इस मंदिर की खासियत है जिसके कारण दूर-दूर से लोग गणपति का दर्शन करने यहां आते हैं। 

तमिलनाडु राज्य के कुटनूर से लगभग दो किलोमीटर दूर तिलतर्पण पुरी में आदि विनायक का एक मंदिर है जिसमें भगवान गणेश नर रूप में विराजमान हैं। इस अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। माना जाता है कि यह भारत का पहला ऐसा मंदिर है। आइये जानते हैं इस मंदिर की खासियत और इसके पीछे छुपी कहानी के बारे में...

एक मंदिर ऐसा भी जहां नर रूप में विराजे हैं श्रीगणेश

 Ganesh Ji Ki Aarti

यह है कहानी
माना जाता है कि एक बार भगवान भोलेशंकर ने क्रोध में आकर श्रीगणेश का गर्दन धड़ से अलग कर दिया था उसके बाद उन्हें गज का मुख लगाया गया तब से उनकी प्रतिमा इसी रूप में स्थापित होती है। लेकिन आदि विनायक मंदिर में नर रूप में इस प्रतिमा के स्थापित होने के पीछे की कहानी न मालूम होने के कारण यह प्रतिमा लोगों के आश्चर्य का विषय है।

पितरों की शांति के लिए भी यहां होता है पूजन
आदि विनायक के इस मंदिर में एक बार भगवान राम ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजन किया था तभी से इस मंदिर में लोग अपने पितरों की शांति के लिए प्रार्थना करने आते हैं। इस कारण इस मंदिर को तिलतर्पणपुरी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह मंदिर बहुत सामान्य सा दिखायी देता है लेकिन लोगों के बीच इसकी बहुत महत्ता है। तिलतर्पणपुरी शब्द में तिलतर्पण का मतलब पितरों को समर्पित और पुरी का मतलब शहर से है। इसलिए इसे संयुक्त रूप से पितरों को समर्पित शहर के नाम से भी जाना जाता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर