Navratri 2022 Day 4, Maa Kushmanda Vrat Katha: दैत्यों के संहार के लिए मां कुष्मांडा ने लिया था जन्म, मंद मुस्कान से की थी सृष्टि की रचना

Navratri 2022 4th Day, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi (मां कुष्मांडा की व्रत कथा): पौराणिक कथाओं के अनुसार मां कुष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। माता को आदि स्वरूपा और आदिशक्ति कहा जाता है। जानिए व्रत कथा।

Navratri day 4
Navratri day 4 
मुख्य बातें
  • मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा होती है।
  • माता ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी।
  • माता को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है।

Navratri 2022 4th Day, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi: चैत्रीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा (Ma Kushmanda) की पूजा होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माता ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी, इसलिए माता को सृष्टि की आदिशक्ति भी कहा जाता है। माता को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि माता की आठ भुजाएं हैं। 

माता की आठों भुजाओं में कमंडल, धनुष बांण, शंख, चक्र, गदा, सिद्धियों व निधियों से युक्त जप माला और अमृत कलश विराजमान है। मां कुष्मांडा ने अपनी मंद मंद मुस्कान की छटा बिखेरकर सृष्टि की रचना की थी, इसलिए माता को आदि स्वरूपा और आदिशक्ति कहा जाता है। माता की मुस्कान से पूरा ब्रह्मांड ज्योर्तिमय ( Navratri Vrat Katha in hindi,) हो उठा। इसके बाद माता ने सूर्य, तारे, ग्रह और सभी आकाश गंगाओं का निर्माण किया। माता को पृथ्वी की जननी कहा जाता है।  सूर्य मंडल के पास के एक लोक में मां कुष्मांडा निवास करती हैं।  

Also Read: साल में चार बार आता है नवरात्रि का पावन त्योहार, जानें सामान्य और गुप्त नवरात्रि में क्या है अंतर?

दैत्य के संहार के लिए हुआ जन्म (Ma Kushmanda vrat katha in hindi)
पराणिक कथाओं के अनुसार  मां कुष्मांडा का जन्म दैत्यों का संहार करने के लिए हुआ था। कुष्मांडा का अर्थ कुम्हड़ा होता है। कुम्हड़े को कुष्मांड कहा जाता है इसीलिए मां दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कुष्मांडा रखा गया था । देवी का वाहन सिंह है। जो भक्त नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधिवत तरीके से पूजा करता है उससे बल, यश, आयु और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।  मां कुष्मांडा को लगाए गए भोग को प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार करती हैं। यह कहा जाता है कि मां कुष्मांडा को मालपुए बहुत प्रिय हैं इसीलिए नवरात्रि के चौथे दिन उन्हें मालपुए का भोग लगाया जाता है।

मां कुष्मांडा महामंत्र (Ma Kushmanda Mahamantra)
वन्दे वाछित कामर्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
सिंहरूढा अष्टभुजा कुष्माण्डायशस्वीनाम्।।

या देवी सर्वभूतेषु मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ओम देवी कुष्मांडायै नम:।

सूरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु मे।।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर