Numerology Today, 01 September 2022: नए महीने के पहले दिन इन जन्मांक वालों को मिलेगी सफलता, देखें अपना अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 01 September 2022: आज से नया महीना शुरू हो रहा है। जानें आज का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

ank rashifal 01 September 2022 in hindi, Numerology 01 September 2022 in hindi, Numerology today 01 September 2022, dainik ank rashifal, ank rashifal times now navbharat
Ank Rashifal 01 September in hindi 

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 01 September 2022: आज 01 सितंबर 2022 है। 01 का अंक बहुत ही शुभ है।यह पिता,आत्मा, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 01 का स्वामी सूर्य है।01-09-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। भाग्य अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।  सूर्य गुरु व चन्द्रमा के परम मित्र हैं।अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु कर्म, फ़िल्म,ग्लैमर, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today, 01 September 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 01 September 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

इस अंक व आज का अंक स्वामी सूर्य है। सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर व नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-09 

जन्मांक 02 अंक राशिफल  

सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल  

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

Aaj Ka Panchang, 01 September 2022

जन्मांक 04 अंक राशिफल  

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक-07

जन्मांक 05 अंक राशिफल  

व्यवसाय में भाग्यांक 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल   

आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 07 अंक राशिफल   

व्यवसाय में केतु व सूर्य सफलता दे सकता है। जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-06 

जन्मांक 08 अंक राशिफल   

आज का भाग्य स्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 09 अंक राशिफल  

व्यवसाय को केतु, सूर्य व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी सूर्य व भाग्य स्वामी केतु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।  
शुभ अंक-03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर