Numerology Today, 29 July 2022: दो अंक के योग के साथ आज से सावन महीने का शुक्ल पक्ष शुरू, देखें लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 July 2022: आज दो नंबर का योग बन रहा है और साथ ही सावन महीने का शुक्ल पक्ष भी प्रारंभ हो रहा है। जानें कि 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

ank rashifal 29 July 2022 in hindi, Numerology 29 July 2022 in hindi, Numerology today 29 July 2022, dainik ank rashifal, ank rashifal times now navbharat
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 July 2022 
मुख्य बातें
  • आज दो नंबर का योग बन रहा है और साथ ही सावन महीने का शुक्ल पक्ष भी प्रारंभ हो रहा है।
  • जानें कि 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा दिन।
  • 29 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल  का प्रतीक है।

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29  July 2022: आज 29 जुलाई 2022 है। 29 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 09 मंगल  का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म,धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। आज 29-07-2022 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। अंक 06 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 29 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी। 06 व 09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्किन रोग से परेशानी दे सकता है। मूंग का दान करें।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में नवीन पद का अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 06 टीचिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में जन्मांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चधिकारी के सपोर्ट से प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चाधिकारी आपके सपोर्ट में हैं। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

शनि व शुक्र मित्र हैं।आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। चन्द्रमा व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 03

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में शुक्र, चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 08 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शुक्र से जुड़े द्रव्यों चावल व दही का दान करें
​शुभ अंक: 02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर