हथेली पर ऐसा हो उभार तो आपसे भाग्यशाली नहीं होगा कोई इंसान, अचानक जागेगी किस्मत

आध्यात्म
Updated May 16, 2019 | 15:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अगर आप अपनी हथेली की रेखाओं को समझ सकें तो ये आपकी किस्मत बना सकती है। ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम कर आप उसे बलवान बना सकते हैं। मध्यमा उंगली के पास का उभार आपको रंक से राजा बनाने का दम रखता है।

Palmistry
Palmistry  |  तस्वीर साभार: Getty Images

Knowledge of hand line: मध्यम उंगली के नीचे एक उभार होता है। इसे शनि पर्वत कहते हैं। यानी शनि की दशा आपकी हथेलियों से ही पता चल जाती है। यही नहीं आपका व्यक्तित्व भी यहां पड़ने वाला उभार खोलता है। खास बात ये है कि शनि पर्वत उच्च हो तो रंक भी राजा बन जाता है और रातों रात किस्मत बदल जाती है। लेकिन अगर ये पर्वत गड्ढे में हो तो राज भी रातों रात रंक बन जाता है। यानी किस्मत खुलेगी या बंद होगी इसका अंदाजा आप अपनी हथेलियों के शनि पर्वत को देख कर ही लगा सकते हैं।

अब यहां बात ये है कि अगर शनि पर्वत उच्च है तो आपको किस्मत में सब कुछ मिलता ही जाएगा और आप किसी दिन राजयोग्य भोग लेंगे लेकिन अगर ये पर्वतन नीच हो तो आपको इसे सही करने की जरूत होगी। ताकि आपकी किस्मत गर्त में जाने से बच जाएं। तो आइए आज इसी पर्वत के जरिये जानें कि शनि पर्वत का ये उभार कैसे आपकी किस्मत को जोड़ता और तोड़ता है।

हथेली की मध्यमा उंगली के ठीक नीचे जहां आधा चंद्रमा की लाइन भी आती है, वह शनि पर्वत का क्षेत्र होता है। अब अगर आप हाथ लगा कर वहां हल्के से छूएं तो आपको वहां पर उभार, समतल या गडढे की अनुभूति हो सकती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके ऊपर शनि की कैसी दशा है। यानी शनि आप पर प्रसन्न हैं, समान्य हें या नाराज हैं।

अगर हो उभार तो क्या होगा
जिनकी हथेली पर शनि पर्वत ऊंचा होता है उनका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावी होता है। बहुत सोच-विचार को बोलना, कम बोलना, धैर्यता और किसी की बातों में न आने वाले ऐसे लोग होते हैं। साथ ही ये बहुत ही खुले विचारों वाले, किसी की परवाह न करने वाले होते हैं। यहां परवाह न करने से मतलब किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना होता है। ये बहुत ही मददगार लोगों में होते हैं। अब बात ये कि इनकी किस्मत रातों रात बदलती है, क्योंकि

शनि जब मेहरबान होते हैं तो वह अचानक ही सब कुछ दे देते हैं और रुष्ट होते हैं तो रातों रात ले लेते हैं। ऐसे लोगों के पास धन का आगम अचानक लेकिन बहुत होता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर